Breaking News
Home / breaking / लॉकडाउन में घर पर रहते हुए सेवानिवृत्त हो जाएंगे कई सरकारी कर्मचारी

लॉकडाउन में घर पर रहते हुए सेवानिवृत्त हो जाएंगे कई सरकारी कर्मचारी

नई दिल्ली। केन्द्रीय कार्मिक और पेंशन मामलों के मंत्रालय ने आज स्पष्ट किया है कि देश भर में लॉकडाउन के मद्देनजर सरकारी कर्मचारियों की सेवा निवृत होने की तारीख पर असर नहीं पड़ेगा।

मंत्रालय की ओर से आज जारी किए गए स्पष्टीकरण में कहा गया है कि देश एक असाधारण दौर से गुजर रहा है। इसे देखते हुए देश भर में 21 दिन का लॉकडाउन घोषित किया गया है। इस दौरान केन्द्र सरकार के जो भी कर्मचारी 31 मार्च को सेवा निवृत होने हैं वे उसी दिन सेवा निवृत होंगे चाहे वे घरों से काम कर रहे हों या ऑफिस में आकर काम कर रहे हों।

मंत्रालय ने कहा है कि ये सभी कर्मचारी सेवा शर्तों से संबंधित नियम 56 के तहत निर्धारित तिथि को ही सेवा निवृत होंगे। इसका मतलब यह हुआ कि कोरोना के कारण पूर्णबंदी से किसी भी कर्मचारी की सेवानिवृति पर असर नहीं पड़ेगा।

Check Also

दोस्त की गर्लफ्रेंड से बनाए अवैध सम्बन्ध, अधजली लाश ने खुद उगले राज

कोंडागांव। जिले में एक दोस्त ने अपने ही दोस्त की हत्या कर दी। बताया जा …