Breaking News
Home / breaking / शीतलहर के बीच होगी नए साल की शुरुआत, पारा और गिरेगा

शीतलहर के बीच होगी नए साल की शुरुआत, पारा और गिरेगा

नई दिल्ली। पहाड़ी क्षेत्रों में ताजा बर्फबारी के बाद उत्तरभारत में शीतलहर का प्रकोप और बढ़ गया। राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में न्यूनतम तापमान लुढ़ककर 3.6 डिग्री सेल्सियस पर पहुंच गया। कोरोना प्रकोप के बीच नए साल पर पंजाब, हरियाणा, दिल्ली, यूपी और राजस्थान सहित उत्तर भारत के बड़े हिस्सों में जबरदस्त शीतलहर की आशंका है।
भारत मौसम विज्ञान विभाग के अनुसार पश्चिमी विक्षोभ के कारण जम्मू-कश्मीर, लद्दाख, हिमाचल प्रदेश और उत्तराखंड में जगह-जगह हिमपात हुआ। विभाग के अनुसार पश्चिमी हिमालय से सर्द और शुष्क उत्तरी एवं उत्तरी- पश्चिमी हवा मैदानी क्षेत्रों की ओर बह रही है जिससे उत्तर भारत में न्यूनतम तापमान में गिरावट आई है। दिल्ली भी मंगलवार को शीतलहर से ठिठुरती रही और यहां न्यूनतम तापमान 3.6 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।
मौसम विभाग ने कहा कि तापमान नववर्ष की पूर्व संध्या पर और भी गिर सकता है। कश्मीर में ज्यादातर स्थानों पर मध्यम हिमपात हुआ और पर्यटन उद्योग से जुड़े लोगों चेहरे खिल गए, क्योंकि उन्हें नए साल पर कारोबार के तेज होने की उम्मीद है। अधिकारियों के अनुसार श्रीनगर में सुबह 7 बजे हिमपात होने लगा और उसके कई घंटे बाद पड़ोस के बडगाम और पुलवामा जिलो में भी बर्फबारी होने लगी। अधिकारियों के अनुसार स्की -रिसोर्ट गुलमर्ग में 7 इंच ताजा बर्फबारी हुई जबकि पहलगाम एवं सोनमार्ग में 3 से 4 इंच हिमपात हुआ।

Check Also

कांग्रेसियों ने लगाई ‘छान’, दुहारी की तैयारी

सन्तोष खाचरियावास अजमेर। आम चुनाव का बिगुल बजते ही शहर के कांग्रेसी अपनी-अपनी बाल्टी-चरियाँ लेकर …