Breaking News
Home / breaking / शीत लहर से नहीं राहत, कई जगह बारिश के आसार

शीत लहर से नहीं राहत, कई जगह बारिश के आसार

नई दिल्ली। ठंड के तेवर अभी भी सख्त बने हुए हैं। मध्यप्रदेश सहित कई राज्यों में शीतलहर का प्रकोप जारी है। उत्तर भारत के कई नगरों में शीतलहर से जनजीवन काफी प्रभावित हुआ है। हिमाचल प्रदेश के ऊपरी इलाकों में हल्की बारिश और बर्फबारी होने की संभावना है।

एक ट्रफ रेखा केरल के तटीय भागों के पास अरब सागर के दक्षिण-पूर्वी हिस्सों से तटीय कर्नाटक और दक्षिणी मध्य महाराष्ट्र होते हुए मराठवाड़ा तक बनी हुई है। उत्तरी पाकिस्तान और इससे सटे जम्मू-कश्मीर के पास एक नया पश्चिमी विक्षोभ पहुंच गया है। एक अन्य पश्चिमी विक्षोभ उत्तरी अफगानिस्तान पर दिखाई दे रहा है।
पिछले 24 घंटों के दौरान जम्मू-कश्मीर, आंतरिक तमिलनाडु, केरल, अंडमान व निकोबार द्वीप समूह और असम में 1-2 स्थानों पर हल्की बारिश हुई। पंजाब, हरियाणा, पूर्वी राजस्थान, गुजरात, मध्यप्रदेश, बिहार और उत्तरप्रदेश के कुछ हिस्सों में शीतलहर का प्रकोप जारी रहा।
उत्तरप्रदेश और बिहार के कुछ हिस्सों में घना कोहरा भी छाया रहा। पंजाब, हरियाणा, उत्तरप्रदेश, मध्यप्रदेश और राजस्थान के कुछ हिस्सों में पाला भी पड़ा। आगामी 24 घंटों के दौरान जम्मू-कश्मीर, गिलगित बाल्टिस्तान, मुजफ्फराबाद और हिमाचल प्रदेश के ऊपरी इलाकों में हल्की बारिश और बर्फबारी होने की संभावना है। तटीय आंध्रप्रदेश, दक्षिणी तमिलनाडु और केरल के साथ-साथ अंडमान व निकोबार द्वीप समूह तथा लक्षद्वीप के कुछ हिस्सों में हल्की बारिश होने की उम्मीद है।

Check Also

कंगना के खिलाफ आपत्तिजनक पोस्ट पर महिला आयोग ने EC से की कड़ी कार्रवाई की मांग

नई दिल्ली। प्रसिद्ध अभिनेत्री और लोकसभा चुनाव 2024 में हिमाचल प्रदेश की मंडी सीट से भारतीय …