Breaking News
Home / breaking / शॉपिंग मॉल में हुई गोलीबारी में 26 लोगों की मौत

शॉपिंग मॉल में हुई गोलीबारी में 26 लोगों की मौत

 

बैंकॉक। थाईलैंड के नखोन रत्चासिमा शहर के एक शॉपिंग मॉल में हुई गोलीबारी में 26 लोगों की मौत हो गई है और 57 अन्य घायल हैं।

थाईलैंड के प्रधानमंत्री प्रयुत चान-ओ-चा ने रविवार को अपने एक बयान में यह जानकारी दी। गोलीबारी करने वाला व्यक्ति भी मारा गया है।

चान-ओ-चा ने कहा कि अभी तक की रिपोर्ट के अनुसार 26 लोगों की मौत हुई है और हमलावर भी मारा गया है। गोलीबारी में 57 लोग घायल हुए हैं जिनमें से 45 को अस्पताल से छुट्टी दे दी गई है आर वे अपने-अपने घर लौट गये हैं। हैं।

इस बीच पुलिस ने बताया कि शॉपिंग मॉल में गोलीबारी करने वाला व्यक्ति मारा गया है।हमलावर की पहचान 32 वर्षीय जकरापंत थोम्मा नाम के एक जवान के रूप में हुई है। हमलावर ने मॉल में कई लोगों को बंधक भी बना लिया था।

Check Also

25 अप्रैल शुक्रवार को आपके भाग्य में क्या होगा बदलाव, पढ़ें आज का राशिफल

  वैशाख मास, कृष्ण पक्ष, प्रतिपदा तिथि, वार शुक्रवार, सम्वत 2081, ग्रीष्म ऋतु, रवि उत्तरायण, …