Breaking News
Home / देश दुनिया / सेक्स रैकेट का भंडाफोड़, संचालिका समेत 5 लड़कियां गिरफ्तार

सेक्स रैकेट का भंडाफोड़, संचालिका समेत 5 लड़कियां गिरफ्तार

sex racket
लखनऊ। राजधानी के मडियांव थाना क्षेत्र के सेमरा गांव में पुलिस ने शनिवार को छापामारी कर दो कमरे में चल रहे सेक्स रैकेट का भंडाफोड़ किया है। राजधानी की पुलिस ने यहां से रैकेट की संचालिका और चार लड़कियों को गिरफ्तार किया।
मुखबिर से मिली सूचना के आधार पर शनिवार सुबह मडियांव पुलिस सक्रिय हुई और सेमरा गांव के सेमरागढ़ी के मकान में छापा मारा। यहां आपत्तिजनक स्थिति में चार लड़कियों को पकड़ा गया। जब उनसे पूछताछ हुई तो उन्होंने बगल के कमरे में संचालिका के होने की बात कही। पुलिस ने संचालिका को भी गिरफ्तार कर लिया। महिला पुलिस के मदद से सभी को थाना लाया गया। पुलिस मामला दर्ज कर जांच में जुटी है। पुलिस की मानें तो ये रैकेट एक साल से सक्रिय था।

Check Also

युवती के साथ 10 युवकों ने किया दुष्कर्म, शादी के बाद भी पीछे पड़े रहे

जींद। हरियाणा के जींद जिले के सदर थाना क्षेत्र के एक गांव की युवती को …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *