Breaking News
Home / breaking / सेल्फी के चक्कर में सवा करोड़ का नुकसान, महिला पर केस दर्ज

सेल्फी के चक्कर में सवा करोड़ का नुकसान, महिला पर केस दर्ज


लॉस एंजिलिस। सेल्फी का शौक लोगों से क्या-क्या नहीं करा रहा है, कोई अपनी जान गंवा रहा है तो कोई दूसरों की जान के लिए आफत पैदा कर रहा है।

यहां तो एक महिला ने सेल्फी लेने के चक्कर में 10 बेशकीमती कलाकृतियां तोड़ दीं। इससे आयोजकों को दो लाख डॉलर (करीब 1.28 करोड़ रुपए) की चपत लगी है। उन्होंने महिला के खिलाफ केस दर्ज करा दिया है।


लॉस एंजिलिस में आयोजित कलाकृतियों की प्रदर्शनी चल रही थी। वहां दस पिलर खड़े थे और हर पिलर पर एक अनमोल कलाकृति रखी हुई थी।

 

एक दर्शक महिला पिलर पर रखे मुकुट के साथ सेल्फी लेने का प्रयास कर रही थी। तभी वह उससे टकरा गई। उससे पहले स्तंभ को धक्का लग गया और उस कतार के सभी स्तंभ एक के बाद एक कर गिरते चले गए।

थोड़ी-थोड़ी दूरी पर रखे स्तंभों पर कलाकृतियां रखी गई थीं। इससे तीन कलाकृतियां पूरी तरह नष्ट हो गई जबकि बाकी को भी नुकसान पहुंचा हैं।
प्रदर्शनी स्थल पर लगाए गए कैमरों में यह पूरी घटना कैद हो गई। इसके बाद आयोजकों ने सेल्फी की शौकीन महिला पर केस दर्ज कराते हुए हर्जाना मांगा है।

Check Also

महिला थाने का सहायक उप निरीक्षक 15000 रुपए रिश्वत लेते अरेस्ट

टोंक/कोटा। राजस्थान में कोटा से गई भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो (एसीबी) ने शुक्रवार को टोंक के महिला …