Breaking News
Home / breaking / हाईप्रोफाइल सेक्स रैकेट का भंडाफोड़, नेपाल-दिल्ली की लड़कियां पकड़ीं

हाईप्रोफाइल सेक्स रैकेट का भंडाफोड़, नेपाल-दिल्ली की लड़कियां पकड़ीं

add kamal

ग्वालियर। शहर में पुलिस ने हाईप्रोफाइल सेक्स रैकेट का भांडाफोड़ किया हैं। वायु नगर में किराए के मकान में चल रहे इस सेक्स रैकेट में दिल्ली की दो, नेपाल की एक और पश्चिम बंगाल की एक महिला को गिरफ्तार किया गया हैं।

11-51-13-images

बुधवार देर रात पुलिस ने दबिश देकर इस रैकेट को पकड़ा। पुलिस ने रैकेट चलाने वाले मां, बेटे और मामा को भी गिरफ्तार किया हैं।

पुलिस को मुखबिरों द्वारा सूचना मिली थी कि वायु नगर में एक गिरोह सेक्स रैकेट चला रहा हैं। इस पर महाराजपुरा थाना पुलिस की टीम ने दबिश देकर मौके से पुलिस ने तीन लड़कियों को बरामद किया।

लड़कियों से पूछताछ की गई तो लड़कियों ने खुद को दिल्ली निवासी बताया। जबकि एक पश्चिम बंगाल की रहने वाली हैं। इसके साथ आई एक नेपाली महिला को स्टेशन बजरिया क्षेत्र में होटल सफारी के पास से बरामद किया गया।

लड़कियों ने बताया कि उनको दिल्ली में उनके सेठ ने ग्वालियर भेजा था। जबकि यहां महिलाओं को बुलाने वाले 3 लोग फरार थे।

 पुलिस टीम मुरैना पहुंची और सेक्स रैकेट के लिए लड़कियों को लाने वाले सुबोध शर्मा, उसकी मां कल्पना शर्मा और मामा ओम प्रकाश पचौरी को गिरफ्तार किया हैं।

रैकेट का मास्टरमाइंड ओमप्रकाश हैं। लड़कियों को लाने और ग्राहकों की व्यवस्था करना ओमप्रकाश का काम था। पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ देह व्यापार अधिनियम के तहत मामला दर्ज किया हैं।

Check Also

कंगना के खिलाफ आपत्तिजनक पोस्ट पर महिला आयोग ने EC से की कड़ी कार्रवाई की मांग

नई दिल्ली। प्रसिद्ध अभिनेत्री और लोकसभा चुनाव 2024 में हिमाचल प्रदेश की मंडी सीट से भारतीय …