Breaking News
Home / breaking / हॉस्टल में वार्डन ने लड़कियों के कपड़े उतरवाए, मामला गरमाया

हॉस्टल में वार्डन ने लड़कियों के कपड़े उतरवाए, मामला गरमाया

भुज। गुजरात के भुज में गर्ल्स कॉलेज में पीरियड्स चेक करने के लिए छात्राओं के कपड़े उतरवाए जाने का सनसनीखेज मामला सामने आया है। इस मामले में पुलिस ने केस दर्ज कर लिया गया है। पुलिस ने कॉलेज की प्रिसिंपल और महिला वार्डन के खिलाफ एफआईआर दर्ज की है। गुजरात पुलिस ने इस मामले में जांच के आदेश दे दिए हैं।
मामला श्री सहजानंद गर्ल्स इंस्टीट्यूट का है। विवाद तब शुरू हुआ जब हॉस्टल के गार्डन में इस्तेमाल किया हुआ सैनिटरी पैड मिला। इसके बाद वॉर्डन को शक हुआ कि यह हॉस्टल की किसी लड़की ने ऐसा किया होगा और पैड को इस्तेमाल करने के बाद वॉशरूम की खिड़की से फेंक दिया होगा। यह पता लगाने के लिए आखिर ऐसा किस लड़की ने किया है वॉर्डन ने वॉशरूम में लड़कियों के कपड़े उतरवाकर चेकिंग की।
पीरियड्स को लेकर हॉस्टल ने नियम बना रखा है। इस नियम के मुताबिक, जिस लड़की को पीरियड्स होंगे वह हॉस्टल में नहीं रहेगी। उस युवती के लिए हॉस्टल के बेसमेंट में रहने की जगह बनाई गई है और किसी से भी मिलेगी-जुलेगी नहीं। इतना ही नहीं उसके किचन और पूजा स्थल में जाने पर भी मनाही है। इस दौरान उसके खाना खाने के लिए भी बर्तन अलग है। क्लास में युवतियों को पीछे बैठने के निर्देश दिए गए हैं।
मामले में राष्ट्रीय महिला आयोग (एनसीडब्लू) ने संज्ञान लिया। एनसीडब्लू ने इसे परेशान करने वाली घटना बताया। इसके लिए जांच समिति गठित की है जो हॉस्टल का दौरा करेगी। साथ ही लड़कियों को ऐसी घटनाओं पर आगे आने और बोलने के लिए प्रोत्साहित किया जाएगा।

Check Also

 18 अप्रैल गुरुवार आपके भाग्य में क्या होगा बदलाव, पढ़ें आज का राशिफल

चैत्र मास, शुक्ल पक्ष, दशमी तिथि, वार गुरुवार, सम्वत 2081, बसन्त ऋतु, रवि उत्तरायण, शाम 05.32 बजे …