Breaking News
Home / breaking / लॉकडाउन 4.0 में क्या मिलेंगी छूट, सिर्फ हॉट स्पॉट में सख्ती

लॉकडाउन 4.0 में क्या मिलेंगी छूट, सिर्फ हॉट स्पॉट में सख्ती

नई दिल्ली। अब लम्बे समय तक कोरोना से लड़ते हुए ही जीना है। इसी सच्चाई को स्वीकार करते हुए सरकार जन जीवन सामान्य बनाने के प्रयास में जुटी है। अर्थव्यवस्था को संभालने के लिए प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने 20 लाख करोड़ का पैकेज घोषित किया है। मोदी ने राष्ट्र के नाम संदेश में कहा कि लॉकडाउन का चौथा चरण, लॉकडाउन 4.0, पूरी तरह नए रंग रूप वाला होगा, नए नियमों वाला होगा। राज्यों से हमें जो सुझाव मिल रहे हैं, उनके आधार पर लॉकडाउन 4.0 से जुड़ी जानकारी भी आपको 18 मई से पहले दी जाएगी।
अब लोगों के मन में एक ही सवाल है कि आखिर 17 मई के बाद लॉकडाउन में क्या छूट मिलेगी।
 सूत्रों के मुताबिक सरकार अब पूरे जिले या शहर में प्रतिबंध लगाने की जगह केवल हॉटस्पॉट को ही सील करेगी।

रेलवे से मिले संकेत

रेल मंत्रालय की ओर से 12 मई से ट्रेनों का संचालन शुरू कर दिया गया है। रेल मंत्रालय ने इसे लेकर एक विस्तृत योजना भी बनाई है। शुरुआत में कम संख्या में ही ट्रेनों का संचालन किया जाएगा। इस दौरान लोगों के स्वास्थ्य और कोरोना संक्रमण की जांच भी की जाएगी। केवल कंफर्म टिकट वाले यात्रियों को ही स्टेशन में प्रवेश करने की अनुमति होगी।

खुल सकती हैं फैक्ट्रियां

17 मई को लॉकडाउन का तीसरा चरण खत्‍म होने के बाद, शायद मैनुफैक्‍चरिंग इंडस्‍ट्रीज को पूरी तरह शुरू कर दिया जाए। केंद्रीय गृह मंत्रालय ने इस बारे में विस्‍तृत गाइडलाइंस जारी की हैं। लॉकडाउन के बाद, जब इंडस्‍ट्रीज खुलेंगी तो शुरुआती कुछ सप्‍ताह टेस्‍ट रन पीरियड जैसा रहेगा। MHA के मुताबिक, यूनिट रीस्‍टार्ट होने पर सारे सेफ्टी प्रोटोकॉल्‍स फॉलो होने चाहिए। मंत्रालय ने फैक्ट्रियों से प्रोडक्‍शन के हाई टारगेट्स को पाने की कोशिश ना करने को कहा है।

कंटेनमेंट जोन्‍स के भीतर प्रतिबंध लागू रख सकती सरकार

केंद्र सरकार ने लॉकडाउन 3.0 के लिए जो गाइडलाइंस जारी की थीं, उसमें रेड, ऑरेंज और ग्रीन जोन में कई तरह की गतिविधियों की इजाजत दी थी। इनमें नियमित समय पर दुकानों का खुलना, लोगों को बाहर निकलने की छूट मिलना प्रमुख थीं। ग्रीन जोन में बस सेवाएं और इंडस्‍ट्रीज शुरू करने के भी निर्देश थे। हालांकि कई राज्‍य सावधानी बरतते हुए इतनी छूट देने को राजी नहीं हुए।
अब केंद्र सरकार नए निर्देशों में केवल कंटेनमेंट जोन्‍स के भीतर प्रतिबंध लागू रख सकती है। उसके बाहर, जरूरी सावधानियों के साथ जनजीवन सामान्‍य करने की ओर बढ़ा जा सकता है।

Check Also

21 अप्रैल रविवार को आपके भाग्य में यह होगा बदलाव, पढ़ें आज का राशिफल

चैत्र मास, शुक्ल पक्ष, त्रयोदशी तिथि, महावीर जयंती, वार रविवार, सम्वत 2081, बसन्त ऋतु, रवि उत्तरायण, सुबह 01.11 …