Breaking News
Home / breaking / 31 साल की सरगम ने जीता मिसेज वर्ल्ड का खिताब

31 साल की सरगम ने जीता मिसेज वर्ल्ड का खिताब

जम्मू। भारत का प्रतिनिधित्व करने वाली जम्मू निवासी महिला सरगम कौशल को रविवार को अमेरिका के लास वेगास में एक समारोह में मिसेज वर्ल्ड का ताज पहनाया गया। कौशल ने 63 देशों के प्रतियोगियों को पीछे छोड़ते हुए 21 साल बाद खिताब वापस भारत लाया।

मिस इंडिया सौंदर्य स्पर्धा के प्रबंध संगठन ने इंस्टाग्राम पर समाचार साझा करते हुए कहा कि लंबा इंतजार खत्म हो गया है, यह 21 साल बाद हमारे पास क्राउन (मिसेज वर्ल्ड का खिताब) वापस आ गया है।

जम्मू-कश्मीर के जम्मू शहर स्थित बहू फोर्ट इलाके की रहने वाली सरगम कौशल ने भी एक वीडियो साझा किया जिसमें बताया गया कि वह खिताब जीतने के लिए कितनी उत्साहित थीं। उन्होंने कहा कि हमें 21-22 साल बाद ताज वापस मिला है। मैं बहुत उत्साहित हूं। लव यू इंडिया, लव यू वर्ल्ड।

बैंक ऑफ इंडिया के एक सेवानिवृत्त मुख्य प्रबंधक जीएस कौशल की बेटी सरगम कौशल ने अपनी स्कूली शिक्षा प्रेजेंटेशन कॉन्वेंट सीनियर सेकेंडरी स्कूल, गांधी नगर जम्मू से की और महिला कॉलेज, गांधी नगर जम्मू से स्नातक की उपाधि प्राप्त की। इसके बाद, उन्होंने जम्मू विश्वविद्यालय से अंग्रेजी साहित्य में परास्नातक और गवर्नमेंट बी एड कॉलेज जम्मू से बीएड किया।

यह भी देखें

 

वह पहले विजाग में एक शिक्षिका के रूप में काम कर चुकी हैं। पेशे से एक शिक्षक, कंटेंट राइटर, मॉडल और पेंटर 31 वर्षीय सरगम की शादी भारतीय नौसेना में लेफ्टिनेंट कमांडर आदित्य मनोहर शर्मा से हुई है, जो वर्तमान में मुंबई में तैनात हैं।

Check Also

कांग्रेसियों ने लगाई ‘छान’, दुहारी की तैयारी

सन्तोष खाचरियावास अजमेर। आम चुनाव का बिगुल बजते ही शहर के कांग्रेसी अपनी-अपनी बाल्टी-चरियाँ लेकर …