Breaking News
Home / breaking / VIDEO : सरेआम राष्ट्रपति को थप्पड़ मारने के मामले में 2 अरेस्ट

VIDEO : सरेआम राष्ट्रपति को थप्पड़ मारने के मामले में 2 अरेस्ट

 

 

पेरिस। फ्रांस के राष्ट्रपति इमैनुएल मैक्रों को सरेआम थप्पड़ मारने के मामले में पुलिस ने आरोपी सहित दो व्यक्तियों को गिरफ्तार किया है। यह हमला उस समय हुआ जब राष्ट्रपति मैक्रों दक्षिण-पूर्व फ्रांस के ड्रोम इलाके में लोगों से मिल रहे थे।

राष्ट्रपति  इमैनुएल मैक्रों मंगलवार को ड्रोम इलाके के दौरे पर थे। वह वहां के लोगों से कोरोना वायरस के बाद उनका जीवन कैसा चल रहा है। इसको लेकर बातचीत कर रहे थे और उनका अभिवंदन स्वीकार कर रहे थे। तभी उसी भीड़ में खड़ा एक शक्श मैक्रो का हाथ पकड़ लेता है और उन्हें थप्पड़ मार देता है।

देखें वीडियो

इस घटना का वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है। वायरल वीडियो में देखा जा सकता है कि, सफ़ेद रंग की शर्ट पहने मैक्रों लोगो से हांथ मिला रहे हैं। भीड़ में खड़ा एक व्यक्ति जिसने हरे रंग की टीशर्ट पहनी हुई है वह राष्ट्रपति से हाथ मिलता है। जैसे ही इमैनुएल उसके पास आते हैं वह उनका हाथ पकड़ कर एक थप्पड़ जड़ देता है। यह घटना होते ही राष्ट्रपति के सुरक्षा में लगे जवान उस व्यक्ति को पकड़ लेते हैं।

पुलिस ने इस मामले में आरोपी सहित उसके एक साथी को गिरफ्तार किया है। वहीं इस मामले की जांच की जारही है। वहीं आरोपी व्यक्ति  हमला करने के पहले फ्रेंच में “डाउन विद मैक्रोनिया” चिल्लाते हुए  दिख रहा है।

यह लोकतंत्र का अपमान

फ्रांस के प्रधानमंत्री ज्यां कास्टेक्स ने इस घटना को लोकतंत्र का अपमान बताया है। घटना के तुरंत बाद, उन्होंने नेशनल असेंबली को बताया कि लोकतंत्र का मतलब बहस और वैध असहमति है। इसका मतलब कभी भी हिंसा, मौखिक आक्रामकता और शारीरिक हमला नहीं होना चाहिए।

 

Check Also

कांग्रेसियों ने लगाई ‘छान’, दुहारी की तैयारी

सन्तोष खाचरियावास अजमेर। आम चुनाव का बिगुल बजते ही शहर के कांग्रेसी अपनी-अपनी बाल्टी-चरियाँ लेकर …