Breaking News
Home / breaking / इवेंट में रस्सी टूटने से पर्वतारोही मगन बिस्सा की मौत

इवेंट में रस्सी टूटने से पर्वतारोही मगन बिस्सा की मौत

 

बीकानेर। राजस्थान में बीकानेर के रहने वाले देश के जाने-माने पर्वतारोही मगन बिस्सा की महाराष्ट्र के पुणे में एक इवेंट में रस्सी टूटने से मौत हो गई।

तीन लाख से अधिक लोगों को पैरासेलिंग एवं ढाई लाख से अधिक लोगों को एडवेंचर एक्टिविटी करा चुके बिस्सा पुणे में बच्चों को मंकी क्रॉलिंग का डेमो दे रहे थे, इसी दौरान एडवेंचर इवेंट में रस्सी टूटने से हादसा हुआ और वे नीचे गिर पड़े और उनका निधन हो गया। बिस्सा की मौत से बीकानेर शहर में शोक की लहर दौड़ गई।

पर्वतारोहण एवं एडवेंचर को जीवन का हिस्सा बना चुके मगन बिस्सा नेशनल एडवेंचर फाउण्डेशन के राजस्थान तथा गुजरात के डायरेक्टर रहे और भारतीय पर्वतारोहण संघ के राष्ट्रीय कार्यकारिणी सदस्य रहे। उन्होंने शादी के कुछ माह बाद पत्नी डॉ सुषमा बिस्सा को भी इस एडवेंचर का हिस्सा बना लिया।

गौरतलब है कि बिस्सा ने एवरेस्ट शिखर से 300 मीटर नीचे एक साथी की जान बचाने खुद का ऑक्सीजन सिलेंडर उसे दे दिया और सुरक्षित नीचे ले आए। 1985 में भारतीय सैन्य एवरेस्ट अभियान दल में शामिल होकर एवरेस्ट के सबसे मुश्किल रास्ते दक्षिण-पश्चिम से ऊपर चढ़ चुके मगन का संतुलन बिगड़ गया था, जिससे वे 700 मीटर नीचे गिर गए। हादसे में पैर टूट गया। लेकिन, उन्होंने हार नहीं मानी।

वर्ष 2009 में पत्नी डा सुषमा के साथ नेहरू पर्वतारोहण संस्थान उत्तरकाशी का हिस्सा बने। पांच दिन के रेस्ट के लिए नीचे आते समय हिमस्खलन की चपेट में आने से आंतों में गेगरीन हो गया। नाजुक हालत में रेस्क्यू कर काठमांडू लाया गया। जहां उन्हें इंस्टीट्यूट ऑफ लीवर एंड वाइलरी साइंस अस्पताल में एक साल तक भर्ती रखा गया। जान बचाने के लिए उनकी छोटी आंत तक काटनी पड़ी थी।

Check Also

बहू को प्रेमी के साथ आपत्तिजनक हालत में सास ने देख लिया…फिर

कन्नौज। जिले में बहू को उसके प्रेमी को आपत्तिजनक हालत में सास ने देख लिया …