Breaking News
Home / राजस्थान / उदयपुर में युवक की चाकू से गोदकर हत्या

उदयपुर में युवक की चाकू से गोदकर हत्या

murder1
उदयपुर। भूमि विवाद में चार युवकों ने चाकू से गोदकर एक युवक की हत्या कर दी। घटना के बाद एक आरोपी ने सूरजपोल थाने में आत्मसमर्पण कर दिया। मृतक पूर्व में ब्लैकमेलिंग व हथियार रखने के आरोप में पकड़ा जा चुका था।
पुलिस सूत्रों के अनुसार अहमद उर्फ घोड़ा पुत्र मोहम्मद हुसैन निवासी मुर्शीद नगर सवीना मंगलवार दोपहर को अपने मामा के घर पर जाने के लिए निकला था। घर से कुछ ही दूरी पर अमान पुत्र युसुफ खां निवासी अमल का कांटा अपने कुछ अन्य साथियों के साथ आया और उसे रोका।

अहमद ने अमान से एक भूखण्ड खरीदा था। जिसमें लेन-देन को लेकर दोनों के बीच विवाद चल रहा था। इसी विवाद के चलते अमान ने अपने साथियों के साथ अहमद को रोका था। बातचीत करने के दौरान ही दोनों में विवाद हो गया और अमान ने चाकू निकालकर अहमद पर हमला कर दिया। चाकू के एक के बाद एक वार करने से अहमद वहीं पर गिर पड़ा। यह देखकर आरोपी वहां से फरार हो गए।

जैसे ही हमला हुआ तो मौके पर काफी संख्या में लोग एकत्रित हो गए। लोग तत्काल गंभीर रूप से घायल अहमद को एम.बी. चिकित्सालय में लेकर गए। मगर अत्यधिक खून बहने के कारण कुछ ही देर में अहमद की मौत हो गई। इधर, सूचना मिलने पर थानाधिकारी गोवर्धनविलास महिपालसिंह मय जाप्ते के पहुंचे। मुर्दाघर में मृतक के परिजन समेत सैकड़ों लोग एकत्रित हो गए और आक्रोश व्यक्त करने लगे।

सूचना पर डिप्टी गिर्वा रानू शर्मा, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक मुख्यालय हनुमान प्रसाद मीणा सहित शहर के थानों का जाप्ता मुर्दाघर पहुंच गया। इधर, इस घटनाक्रम के बाद आरोपी अमान सूरजपोल थाने पहुंचा और पुलिस के सामने आत्मसमर्पण कर दिया। पुलिस के अनुसार मृतक और आरोपी के खिलाफ लेन-देन को लेकर विवाद चल रहा था। इसी को लेकर पूर्व में भी विवाद हो चुका है। पुलिस ने तत्काल अमान को अपनी हिरासत में ले लिया है। वहीं शेष फरार चल रहे तीन ओर आरोपियों की तलाश में छापामार कार्रवाई शुरू कर दी।
ब्लैकमेल कांड में रूबिना का साथी था मृतक
प्रारम्भिक जांच में सामने आया कि मृतक अहमद पूर्व में एक महिला रूबिना नाज द्वारा शहर के व्यावसायियों को ब्लैकमेल करने में साथी था। रूबिना ने अपने साथियों के साथ मिलकर कइयों को ब्लैकमेल किया था। मामला दर्ज होने के बाद अहमद की गिरफ्तारी भी हुई थी। इसके साथ ही मृतक पूर्व में एक पिस्टल रखने के मामले में भी गिरफ्तार हो चुका है।

Check Also

दमकलों के 200 से ज्यादा फेरे, फिर भी नहीं बुझी आग, सिलेंडरों में धमाके

अजमेर। शहर के विमला मार्केट से सटे लक्ष्मी मार्केट में शुक्रवार सुबह लगी भीषण आग …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *