Breaking News
Home / breaking / कर्मचारी संगठनों से वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए मुखातिब हुए सीएम

कर्मचारी संगठनों से वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए मुखातिब हुए सीएम

जयपुर/अजमेर । मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने कर्मचारी संगठनों से वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए मुखातिब होकर उनकी समस्याओं के निराकरण का आश्वासन दिया। साथ ही मुख्यमंत्री ने कर्मचारियों से कोरोना से बेहतर तरीके से कैसे निपटा जा सकता है इस संबंध में सुझाव आमंत्रित किए।  उन्होंने कहा कि वर्तमान में कोरोना और लोकतंत्र बचाना उनकी प्राथमिकता है ।
गहलोत में कर्मचारी संघो को आश्वस्त किया कि जल्दी ही कर्मचारियों से जुड़ी मांगो के सम्बंध में एक मीटिंग का आयोजन किया जाएगा जिसमे मुख्यमंत्री खुद उपस्थित रहेंगे और कर्मचारियों की मांगो पर विस्तृत रूप से चर्चा कर निराकरण के प्रयास किये जाएंगे।
  वीसी में एक़ीक्रत महासंघ के प्रदेश अध्यक्ष गजेंद्र सिंह राठौड़ , राजस्थान राज्य मंत्रालयिक कर्मचारी महासंघ प्रदेश अध्यक्ष राज सिंह चौधरी सहित , राज राज्य कर्मचारी महासंघ प्रदेश अध्यक्ष विजय सिंह धाकड ने 30-10-17 के आदेश से हुई वेतन कटौती के सम्बंध में मुख्यमंत्री को अवगत कराया ।
मुख्यमंत्री की वीडियो कांफ्रेंसिंग में अजमेर से ज़िला अध्यक्ष वंश प्रदीप सिंह , राजस्थान राज्य कर्मचारी महासंघ , संभाग अध्यक्ष मनोज वर्मा , संयुक्त मंत्री राजेश चौधरी शिक्षा विभागीय कर्मचारी संघ ,ज़िला अध्यक्ष विनोद रत्नु कर्मचारी संयुक्त महासंघ ,गुलाब सिंह भाटी , ज़िला अध्यक्ष सुमेर सिंह राजावत, मंत्री सहायक कर्मचारी संघ , शेलेन्द्र शर्मा शिक्षा विभाग समिति सहायक कर्मचारी सहित अन्य कर्मचारी संघो के पदाधिकारी मौजूद थे ।

Check Also

 19 अप्रैल शुक्रवार को आपके भाग्य में क्या होगा बदलाव, पढ़ें आज का राशिफल

चैत्र मास, शुक्ल पक्ष, एकादशी तिथि, वार शुक्रवार, सम्वत 2081, बसन्त ऋतु, रवि उत्तरायण, रात …