Breaking News
Home / breaking / कांस्टेबल ने शादी का झांसा देकर लड़की का किया देह शोषण

कांस्टेबल ने शादी का झांसा देकर लड़की का किया देह शोषण

 

अलवर। राजस्थान के अलवर में पुलिस भर्ती की तैयारी कर रही एक लड़की को शादी का झांसा देकर देह शोषण करने के मामले में पुलिस ने जहां एक और कांस्टेबल मंतूराम को गिरफ्तार कर लिया वही पुलिस कांस्टेबल के द्वारा भी इस युवती के खिलाफ ब्लैकमेलिंग का मामला दर्ज किया गया है।

पुलिस अधीक्षक तेजस्विनी गौतम ने बताया कि बड़ौदामेव में पोस्टेड कांस्टेबल मंतूराम का तबादला भिवाड़ी कर दिया गया था और उसे रिलीव भी कर दिया गया था उसके पीछे से 21 जनवरी 2021 को युवती द्वारा कांस्टेबल के खिलाफ शादी का झांसा देकर दे शोषण करने का मामला दर्ज कराया गया था।

इससे पहले ही आरोपी कांस्टेबल द्वारा युवती के खिलाफ भी मुकदमा दर्ज कराया गया था कि वह पैसे की मांग कर रही है और यह मेरे खिलाफ झूठी एफ आई आर दर्ज करा सकती है। इन दोनों मामलों की जांच अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक हेड क्वार्टर सरिता सिंह कर रही है।

उन्होंने बताया कि महिला की ओर से दर्ज मुकदमे में प्रथम दृष्टया आरोप प्रमाणित होने पर संबंधित कांस्टेबल मंगतूराम को गिरफ्तार कर लिया गया था जिसके खिलाफ जल्दी ही चालान पेश किया जाएगा। उन्होंने बताया कि महिला के खिलाफ भी दर्ज मामले की जांच की जा रही है अगर उसमें सच्चाई पाई गई तो उसके खिलाफ भी चालान पेश किया जाएगा।

Check Also

21 अप्रैल रविवार को आपके भाग्य में यह होगा बदलाव, पढ़ें आज का राशिफल

चैत्र मास, शुक्ल पक्ष, त्रयोदशी तिथि, महावीर जयंती, वार रविवार, सम्वत 2081, बसन्त ऋतु, रवि उत्तरायण, सुबह 01.11 …