Breaking News
Home / breaking / देशभर में संत शिरोमणि नामदेव के जन्मोत्सव का जश्न

देशभर में संत शिरोमणि नामदेव के जन्मोत्सव का जश्न


नामदेव न्यूज डॉट कॉम
अजमेर। संत शिरोमणी नामदेव जी का जन्मोत्सव देवउठनी एकादशी पर देशभर में धूमधाम से मनाया गया। इस दौरान पूजा-आरती, चल समारोह से लेकर प्रतिभा सम्मान समारोह तक कई आयोजन हुए।

 

 

जन्मोत्सव को लेकर समाजबंधुओं में उत्साह का आलम यह रहा है कि कई जगह उन्होंने अपने प्रतिष्ठान बंद रखकर कार्यक्रमों में हिस्सा लिया।

ग्वालियर में निकली वाहन रैली का वीडियो देखिए

शाम को अपने-अपने घरों पर दीप जलाकर और आकर्षक विद्युत सजावट कर संत शिरोमणी की जयंती मनाई।

छत्तीसगढ़ के रायपुर में देवउठनी एकादशी पर नामदेव समाज विकास परिषद के तत्त्वावधान में टाकरपारा स्थित सामुदायिक भवन में संत नामदेव जी की जयंती मनाई गई।

प्रांतीय महामंत्री धर्मेश नामदेव ने बताया कि इस मौके पर समाजबंधुओं ने संत शिरोमणी की सामूहिक आरती की। इस दौरान प्रांतीय अध्यक्ष राजेश नामदेव, बसंत कुमार नामदेव, एस.के.वर्मा, दीपक नामदेव, सतीश नामदेव, अशोक वर्मा, नारायणचंद नामदेव, के.डी.वर्मा, किशोर वर्मा, राजेश खापरे, के.के.नामदेव, डी.पी.नामदेव, रघुवंश मणी नामदेव, निलेश नामदेव, इंद्रा नामदेव, विजय नामदेव सहित कई समाजबंधु मौजूद थे।

अहमदपुर सिहोर मध्यप्रदेश में भी समाजबंधुओं ने अपने आराध्य नामदेव जी की जयंती उत्साह से मनाई। धर्मेन्द्र नामदेव ने बताया कि बड़ी संख्या में समाज जयंती समारोह में शामिल हुए।

मध्यप्रदेश के ही नरसिंहपुर जिले के करेली में समाजबंधुओं ने नामदेव जयंती पर उल्लास से मनाई।

अमित बजाज ने बताया कि समाजबंधुओं ने हवन यज्ञ व पूजन आदि कई कार्यक्रम किए।

इसी तरह आदमपुर हिसार में हरियाणा अन्य पिछड़ा वर्ग आयोग के पूर्व अध्यक्ष सतबीर वर्मा की अध्यक्षता में जयंती समारोह मनाया गया।


श्री नामदेव छीपा पंचायत समाज केशवरायपाटन (बून्दी)में समाज बन्धुओं ने संत शिरोमणी नामदेव जी महाराज की 747वीं जयंतीनामदेव मन्दिर में मनाई। इस अवसर पर सभी समाज बन्धुओ ने नामदेवजी महाराज के भजनों पर प्रस्तुति दी।


समाज के जिलाध्यक्ष भारत नामा ने श्री नामदेव महाराज के बताए भक्तिमार्ग पर चलने का आग्रह किया। इस अवसर पर श्री नामदेव महाराज की विशेष पूजा-अर्चना कर महाआरती की गई। इसके बाद प्रसाद वितरण किया गया। इस मौके पर चौथमल जी, संजय जी, नारायण जी, सुरेश जी, बिरधीलाल जी, नरेंद्र जी, मुकेश जी, मुकेश कन्जोलिया, महेश मांडकला, हरिप्रसाद जी, भीम जी, योगेश जी, शिवजी, ओम जी, भगवान जी, पवन जी, भरत भूषण जी, चेतनजी आदि समाज बंधु उपस्थित थे।

भोपाल में रायसेन रोड पटेल नगर स्थित दादाजी धाम मंदिर हर वर्ष की भांति इस वर्ष भी संत शिरोमणी नामदेव महाराज की जयंती धूमधाम से मनाई गई।

समाजबंधुओं ने मंदिर के गर्भग्रह में स्थापित संत शिरोमणि नामदेव महाराज की प्रतिमा का अभिषेक, पूजन,आरती, हवन करने के बाद प्रसाद वितरण किया।

श्री नामदेव समाज विकास परिषद एवं युवा परिषद जिला शाखा बिलासपुर की ओर से संत नामदेव भवन नूतन चौक सरकंडा में एवं श्री राम सहाय दर्जी मंदिर गोंड पारा बिलासपुर में नामदेव जयंती धूमधाम से मनाई गई। इस अवसर पर पांच कुंडीय गायत्री महायज्ञ एवं संत नामदेव जी की महा आरती के साथ कार्यक्रम संपन्न हुआ। इस अवसर पर बड़ी संख्या में स्वजातीय बंधु बड़ी संख्या में उपस्थित थे।

उत्तरप्रदेश में तालाबपुरा ललितपुर में श्री सत्यनारायण जी मंदिर श्री संत शिरोमणि नामदेव महाराज की जयंती राकेश कुमार नामदेव की अध्यक्षता में मनाई गई।

इंदौर में नामदेव समाज विकास परिषद के तत्त्वावधान में नामदेव जयंती मनाई गई।

सचिव नंदकिशोर नामदेव ने बताया कि इस मौके पर अध्यक्ष गोपाल नामदेव, शंकरलाल अखोते, इंजीनियर कोकनेजी, डॉ.एस.एल.नामदेव, दुलीचंद नामदेव, सुधीर वर्मा, रमेशचंद्र राठिया, अशोक नामदेव, श्रवण नामदेव, महेश नामदेव, राजललित नामदेव आदि मौजूद थे। पूजन के बाद प्रसाद वितरण किया गया।

भगवानपुरा में बुधवार को नामदेव जयंती पर नामदेव मन्दिर में खिचड़ी का भोग लगाकर प्रसाद वितरित किया गया।

Check Also

 19 अप्रैल शुक्रवार को आपके भाग्य में क्या होगा बदलाव, पढ़ें आज का राशिफल

चैत्र मास, शुक्ल पक्ष, एकादशी तिथि, वार शुक्रवार, सम्वत 2081, बसन्त ऋतु, रवि उत्तरायण, रात …