Breaking News
Home / अजमेर / नामदेव समाज देशभर में धूमधाम से मनाएगा बसंतोत्सव

नामदेव समाज देशभर में धूमधाम से मनाएगा बसंतोत्सव

basant panchmi

संत नामदेव के ज्ञानोदय दिवस बसंत पंचमी पर्व नामदेव समाज पूरी श्रद्धा और उत्साह से मनाएगा। अलग-अलग प्रांतों की अलग-अलग भाषा-संस्कृति होने के बावजूद एकमात्र नामदेव पूरे देश को इस दिन एकसूत्र में पिरोते हुए संत नामदेव का गुणगान करेगा। चाहे महाराष्ट्र हो या तमिलनाडु, कर्नाटक हो या उत्तर प्रदेश। राजस्थान हो या मध्यप्रदेश। सभी जगह बसे नामदेव बंधु महान संत नामदेव महाराज की शोभायात्राएं निकालेंगे। इसके अलावा अन्य धार्मिक व सामाजिक आयोजन भी होंगे। बसंतोत्सव को लेकर पिछले दो महीने से देशभर में तैयारियां चल रही हैं।

अजमेर। नामदेव समाज के विभिन्न घटक मिलकर इस बार बसंत पंचमी महोत्सव वृहद स्तर पर मनाएंगे। ढोल ढमाकों के साथ सामूहिक शोभायात्रा निकाली जाएगी जिसमें विभिन्न झांकियां शामिल होंगी।
श्री लक्ष्मीकांत भगवान मंदिर नामदेव छीपा (गहलोत) समाज सेवा समिति, उतार घसेटी अजमेर  के मंत्री सुनील मेड़तवाल ने बताया कि 12 फरवरी बसंत पंचमी पर भगवान लक्ष्मीकांत की सवारी एवं संत शिरोमणी नामदेव महाराज की विशाल शोभायात्रा निकाली जाएगी।
इसी संदर्भ में नामदेव समाज के घटक टांक-दर्जी, छीपा-गहलोत, रोहिल्ला-नारनोलिया आदि के सामाजिक संगठन पदाधिकारियों के साथ अनौपचारिक बैठक की गई। इसमें सभी ने आपसी सहयोग व तालमेल से विशाल शोभायात्रा निकालने पर सहमति दी।

ये संगठन होंगे शामिल
-श्री कल्याण जी मंदिर, टांक क्षत्रिय दर्जी पंचायत मारवाड़ी खेड़ा गंज अजमेर
-श्री नामदेव टांक क्षत्रिय समाज अजमेर शहर
-श्री नामदेव टांक क्षत्रिय युवा मंडल अजमेर
-श्री नामदेव रोहिल्ला विकास समिति एवं नामदेव समिति (ट्रस्ट) अजमेर

यह रहेगा रूट
सदन ने शोभायात्रा के मार्ग को लेकर सर्वसम्मति से निर्णय किया कि शोभायात्रा पूर्व की भांति सुबह 10 बजे उतार घसेटी स्थित लक्ष्मीकांत मंदिर से प्रारंभ होकर घसेटी बाजार, महेश मेडिकल, नला बाजार, खजाना गली, नया बाजार, नसियां होते हुए फव्वारा सर्किल स्थित श्री कल्याण मंदिर पहुंचेगी। अल्पावधि विश्राम के बाद शोभायात्रा पुन: फव्वारा सर्किल, नसियां, आगरा गेट, पृथ्वीराज मार्ग, गांधी भवन चौराहा, मदारगेट, मूंदड़ी मोहल्ला होते हुए उतार घसेटी स्थित मंदिर लौटेगी। महाआरती के बाद सामूहिक भोजन प्रसादी होगी।

 झूंठा। संत नामदेव के ज्ञानोदय दिवस बसंत पंचमी पर 12 फरवरी को झूंठा में धूमधाम से बसंतोत्सव मनाया जाएगा। इससे पूर्व रात्रि संगीतमय सुंदरकांड पाठ व सांस्कृतिक कार्यक्रम होंगे। बसंत पंचमी पर समाज का प्रतिभा सम्मान समारोह होगा और नामदेव महाराज की शोभायात्रा निकाली जाएगी।

राजस्थान नामदेव समाज, चैन्नई की ओर से धूमधाम से बसंत पंचमी महोत्सव मनाया जाएगा। दो दिवसीय कार्यक्रम पल्लावरम् में होगा।

वॉलटेक्स रोड स्थित पदनाभन सिनेमा हॉल के बाहर से समाजबंधुओं के लिए बसों की व्यवस्था रहेगी। यहां से सभी पल्लावरम् के लिए 12 फरवरी को दोपहर 3 बजे रवाना होंगे।

वहां शाम 7 बजे मुख्य समारोह प्रारंभ होगा। मुख्य अतिथि के संबोधन के बाद रात 8 बजे महाप्रसादी होगी। इसके बाद रात में भजन संध्या होगी। अगले दिन नामदेव जी की पूजा, चढ़ावे, संस्था की बैठक व चुनाव होंगे। रात 8 बजे सभी समाजबंधु वापस लौटेंगे।

बाली। नामदेव छीपा समाज की ओर से द्वितीय बसंत पंचमी महोत्सव धूमधाम से मनाया जाएगा। समाज के अध्यक्ष नृसिंह भाटी व सचिव चम्पालाल गहलोत के अनुसार महोत्सव दोपहर 3 बजे प्रारंभ होगा। इस मौके पर नामदेव महाराज की विशेष पूजा, चंदन तिलक, महाआरती समेत कई कार्यक्रम होंगे। समारोह में समाज के प्रतिभावान विद्यार्थियों का सम्मान भी किया जाएगा।

इनका भी होगा सम्मान
भोजन प्रसादी के लाभार्थी रमेश कुमार भाटी पुत्र स्व.शंकरलाल भाटी, पुरस्कार वितरण की लाभार्थी श्रीमती पिंगला देवी धर्मपत्नी स्व.चम्पालाल गहलोत, लाइट एंड डेकोरेशन के लाभार्थी महेंद्र कुमार पुत्र स्व.पन्नालाल गहलोत, साउंड एंड डीजी की लाभार्थी श्रीमती पुष्पादेवी धर्मपत्नी स्व.हरिराम गहलोत, जल व्यवस्था के लाभार्थी दिनेश कुमार पुत्र स्व.सरदारमल भाटी व दिनेश कुमार पुत्र स्व.संतोकमल भाटी, पत्रिका प्रिंटिंग की लाभार्थी श्रीमती सुखीबाई धर्मपत्नी स्व.मगराज जी।

पुणे। श्री नामदेव छीपा (शिम्पी) समाज राजस्थान, पुणे की ओर से बसंत पंचमी महोत्सव धूमधाम से मनाया जाएगा। इसके लिए तैयारियां जोरों पर हैं।
अध्यक्ष धर्मपाल लसाजी सोलंकी व सचिव धनराज लूम्बचंद गहलोत ने बताया कि समारोह गंगाधाम के ऊपर कांडवा रोड स्थित सिरवी क्षत्रिय समाज की बिम्बेवाड़ी में मनाया जाएगा। समारोह के तहत सुबह 9 बजे स्वागत, 9 से 11 बजे तक अल्पाहार व दोपहर 1 बजे समाज के प्रतिभावान विद्यार्थियों का सम्मान समारोह होगा। मंत्री द्वारा वार्षिक रिपोर्ट पेश की जाएगी। इसके बाद स्वरुचि भोजन होगा। शाम 4 बजे समापन समारोह होगा। आयोजन में श्री नामदेव नवयुवक मंडल का भी सहयोग रहेगा।

गुजरात में समाज का नाम रोशन कर रहे नामदेव समाजबंधु वहां बसंत पंचमी महोत्सव धूमधाम से मनाने में जुट गए हैं। श्री विट्ठल नामदेव राजस्थान छीपा समाज दमण की ओर से वापी में 12 फरवरी को वृहद पैमाने पर 31 वां बसंत पंचमी महोत्सव मनाया जाएगा।

समारोह के तहत संत नामदेव की भव्य शोभायात्रा निकाली जाएगी और समाज के मेधावी विद्यार्थियों को पुरस्कृत किया जाएगा। समाज के महानुभवों का सम्मान भी किया जाएगा।

मुंबई। श्री राजस्थान नामदेव छीपा (शिम्पी) समाज मुंबई का 31 वां बसंत पंचमी महोत्सव एवं साधारण का आयोजन 11 व 12 फरवरी को किया जाएगा।

समारोह भाइंदर (पूर्व) में संत नामदेव मार्ग, न्यू गोल्डन नेस्ट रोड स्थित समाज के भूखंड इंद्रलोक पर मनाया जाएगा। महोत्सव के  मुख्य अतिथि भाइंदर विधायक नरेन्द्र मेहता होंगे। कार्यक्रम के अंतर्गत 11 फरवरी की शाम 5 बजे से महिलाओं का कीर्तन  होगा। इसके बाद रात 8 बजे भजन संध्या होगी जिसमें राजस्थान के प्रमुख कलाकार प्रस्तुतियां देंगे। भजन संध्या में पधारने वाले सभी समाजबंधुओं के लिए भोजन की व्यवस्था होगी।

अगले दिन 12 फरवरी को सुबह 8 से 10 बजे तक स्वागत व अल्पाहार होगा। इसके बाद श्री विट्ठल-रुकमणी व संत नामदेव की पूजा-अर्चना होगी। महोत्सव में समाज के प्रतिभावान विद्यार्थियों को सम्मानित भी किया जाएगा। इसके तहत कक्षा एक से पांचवीं तक ए प्लस गेड वाले विद्यार्थी, कक्षा छठी से बारहवीं तक 75 प्रतिशत, स्नातक में 60 प्रतिशत एवं उससे ज्यादा अंक लाने वाले विद्यार्थियों को सम्मानित किया जाएगा।

प्रतिभाओं का होगा सम्मान
बिलाड़ा। नामदेव छीपा समाज चार पट्टी की ओर से बसंत पंचमी धूमधाम से मनाई जाएगी। बसंत पंचमी महोत्सव को भव्य व आकर्षक बनाने के लिए विभिन्न समितियों का गठन कर जिम्मेदारियां सौंप दी गई हैं।
बसंत पंचमी महोत्सव में इस बार नामदेव छीपा समाज बिलाड़ा की शैक्षिक प्रतिभाओं को सम्मानित करने का निर्णय लिया गया है।
कोषाध्यक्ष घीसूलाल भाटी ने बताया कि गत वर्ष माध्यमिक शिक्षा बोर्ड की परीक्षाओं में 60 प्रतिशत या उससे अधिक अंक प्राप्त करने वाली प्रतिभाओं को भामाशाह रामकिशोर परिहार पीपाड़ द्वारा स्मृति चिह्न व प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया जाएगा।

Check Also

दमकलों के 200 से ज्यादा फेरे, फिर भी नहीं बुझी आग, सिलेंडरों में धमाके

अजमेर। शहर के विमला मार्केट से सटे लक्ष्मी मार्केट में शुक्रवार सुबह लगी भीषण आग …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *