Breaking News
Home / breaking / नामदेव समाज मंदिरों से गाजे-बाजे के साथ जल विहार करने निकले ठाकुर जी

नामदेव समाज मंदिरों से गाजे-बाजे के साथ जल विहार करने निकले ठाकुर जी

बारां में निकली नामदेव जी की सवारी।

नामदेव न्यूज डॉट कॉम
अजमेर। जलझूलनी एकादशी पर्व पर शनिवार को देशभर में नामदेव समाज बन्धुओं ने गाजे-बाजे से ठाकुरजी को जल विहार कराया। कई जगह सन्त नामदेव जी की भी रेवाड़ी निकाली गई। ठाकुर जी के सजे-धजे बेवाण की शोभा न्यारी नजर आ रही थी।

करवर
केशोरायपाटन

राजस्थान के हाड़ौती में बून्दी जिला के केशवरायपाटन, करवर जिला बारां के छीपाबडौद एवं जिला मुख्यालय बारां में नामदेव समाज ने ठाकुर जी महाराज के भव्य देवविमान निकाले।

देखें वीडियो

बारां

बारां में नामदेव समाज के विमान के साथ जलवा सन्त नामदेव जी महाराज की पालकी भी शामिल रही।

खानपुर

इसी तरह खानपुर में विभिन्न समाज के लोगों ने जलझूलनी एकादशी पर्व पर ग्राम पंचायत के तत्वाधान में सामूहिक जुलूस निकाला। इस ऐतिहासिक जुलूस में नामदेव समाज के पचास सदस्यों ने श्वेत वस्त्र , पगडी/ साफा एवं केसरिया दुपट्टा धारण कर नवीन विमान के साथ शामिल हुए। देवराज दौसाया ने बताया कि नामदेव जी की प्रतिमा को विमान के ऊपर बनी छतरी में विराजमान किया जो बहुत ही सुन्दर लग रही थी। नामदेव समाज का विमान आकर्षण का केन्द्र बना रहा । ग्राम वासियों ने नामदेव समाज के संगठन की काफी प्रशंसा की।

उधर, भीलवाड़ा जिले के सांगानेर में भगवान चारभुजा नाथ का बेवान नामदेव समाज बंधुओं ने धूमधाम से निकाला। बड़ी संख्या में समाज बन्धु चारभुजा जी के बेवान में शामिल हुए।

पाली में नामदेव छीपा समाज ने समाज के मन्दिर से ठाकुरजी की पालकी यात्रा निकाली जो शहर के मुख्य बाजार से होकर शहर के मध्य सिरेघाट तालाब पहुंची। जहां ठाकुर जी स्नान कराया गया और आरती की गई। समाज के अध्यक्ष राजेश पाटनेचा ने बताया कि इस दौरान सभी समाजों के मंदिरों से पालकी लेकर हजारों श्रद्धालु पहुंचे। बैंड बाजे के साथ निकली सवारी का भक्तों ने जगज-जगह स्वागत किया। कार्यक्रम में पुलिस प्रशासन व जिला प्रशासन का भी सहयोग रहा।

इसी तरह उत्तर प्रदेश के ललितपुर में जल विहार के लिए निकले ठाकुर जी का नामदेव समाज बन्धुओं ने आरती, प्रसाद के साथ स्वागत किया। श्री सत्यनारायण नामदेव समाज मंदिर तालाबपुरा जिला ललितपुर उ.प्र.के अध्यक्ष राकेश कुमार नामदेव दैलवारा वाले, महामंत्री श्रीराम काका नामदेव, कोषाध्यक्ष रामनारायण नामदेव, प्रबंन्धक रामबाबू नामदेव, विजय कुमार नामदेव, सुरेश कुमार नामदेव, ओमप्रकाश नामदेव, महेन्द नामदेव, जगदीश नामदेव, रामस्वरूप नामदेव, निर्मल नामदेव, मनोज नामदेव, सुनील नामदेव, राजेश नामदेव, श्रीराम नामदेव, रामगोपाल नामदेव, गोवरधन नामदेव, पुरूषोतम नामदेव, नारायणप्रसाद नामदेव, अनिल नामदेव, राजकुमार नामदेव, महेश नामदेव, कृष्णकान्त नामदेव, अशोक नामदेव, राजाराम नामदेव, रानू नामदेव, भैयालाल नामदेव, विनोद नामदेव, मुकेश नामदेव, उमाशंकर नामदेव, राहुल नामदेव, प्रदीप नामदेव, निशान्त नामदेव, भगवानदास नामदेव आदि नामदेव बन्धु उपस्थित रहे।

Check Also

 17 अप्रैल बुधवार को आपके भाग्य में क्या होगा बदलाव, पढ़ें आज का राशिफल

चैत्र मास, शुक्ल पक्ष, नवमी तिथि, रामनवमी पर्व, वार बुधवार, सम्वत 2081, बसन्त ऋतु, रवि …