Breaking News
Home / breaking / फैक्ट्री मालिक ने किया महिला और उसकी 3 नाबालिग बेटियों का देह शोषण

फैक्ट्री मालिक ने किया महिला और उसकी 3 नाबालिग बेटियों का देह शोषण

बीकानेर। राजस्थान के बीकानेर जिले में नयाशहर थाना क्षेत्र में एक व्यापारी के खिलाफ उसके घर और फैक्ट्री में काम करने वाली महिला ने लगभग तीन साल से उसका तथा उसकी तीन नाबालिग पुत्रियों का देहशोषण करने का मामला दर्ज कराया है।

नयाशहर थाना पुलिस ने बताया कि बंगलानगर निवासी एक महिला द्वारा दी गई रिपोर्ट के आधार पर रविवार देर रात को व्यापारी भारत पारीक पर मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी गई।

पीड़िता ने बताया है कि भारत पारीक ने घर में केसर और चंदन को पैक कर बेचने का कारोबार कर रखा है। वह अपने घर पर ही लगाई गई फैक्ट्री में पैकिंग का काम करवाता था। महिला का आरोप है कि व्यापारी नकली चंदन और केसर की पैकिंग कर महाराष्ट्र, गुजरात, राजस्थान पंजाब, हरियाणा सहित अनेक राज्यों में आपूर्ति का काम करता है।

महिला ने रिपोर्ट में बताया कि व्यापारी के कहने पर महीने में एक दो बार उसके घर पर खाना भी बनाने लगी। लगभग तीन साल पहले भारत ने पानी में नशीली गोलियां मिलाकर उसे खिला दीं और इसका फायदा उठाकर उसके साथ दुष्कर्म किया और अश्लील वीडियो बना लिया।

वीडियो को उजागर कर देने की धमकी देकर लगातार शोषण करने लगा। इसके बाद उसने उसकी तीन नाबालिग पुत्रियों के साथ भी ऐसा ही किया। इनमें एक पुत्री ने दो-तीन महीने काम करने के बाद छोड़ दिया।

व्यापारी उसे एक बार अपने परिवार के साथ वृंदावन तथा उसके बाद अपने साथ मुंबई और कन्या कुमारी जगहों पर भी ले गया। पीड़िता ने बताया कि व्यापारी के पास अश्लील वीडियो होने के कारण वह इसका विरोध नहीं कर सकी।

उसके पति को मूर्ख बनाकर वह अपने साथ ले गया और होटलों में ठहरा कर दुष्कर्म करता रहा। महिला ने आरोप लगाया है कि भारत उसकी बड़ी विवाहित पुत्री को भी फोन कर परेशान करता रहता था। पुलिस ने बताया कि पीड़ित महिला का आज मेडिकल चेकअप कराया जा रहा है। मामले की जांच थाना प्रभारी भवानीसिंह कर रहे हैं।

Check Also

25 अप्रैल शुक्रवार को आपके भाग्य में क्या होगा बदलाव, पढ़ें आज का राशिफल

  वैशाख मास, कृष्ण पक्ष, प्रतिपदा तिथि, वार शुक्रवार, सम्वत 2081, ग्रीष्म ऋतु, रवि उत्तरायण, …