Breaking News
Home / breaking / बुलेट चलाकर शादी रचाने मंडप पहुंची दुल्हन, मेहमान रह गए हैरान

बुलेट चलाकर शादी रचाने मंडप पहुंची दुल्हन, मेहमान रह गए हैरान

बारां। बदलते जमाने में लड़कियां भी लड़कों से कम नजर नहीं आ रही हैं। समाज में लड़का और लड़की के बीच भेदभाव मिटता नजर आ रहा है। इसके साथ ही अब रीति रिवाज भी बदलते नजर आ रहे हैं। ब्याह शादी अब केवल रीति रिवाजों में ही बंधकर नहीं रह गए हैं बल्कि ये एंजॉय और चर्चा में आने का साधन भी बन गए हैं।
ऐसी ही एक शादी राजस्थान के कोटा संभाग के बारां जिले में हुई है, जहां दुल्हन (Bride) फेरे लेने के लिए बुलट मोटरसाइकिल चलाकर मंडप में पहुंची. दुल्हन के इस रूप को देखकर शादी समारोह में मौजूद लोग हैरान रह गए।
यह शादी बारां जिले के छबड़ा में दो दिन पहले हुई है. इस शादी ने इलाके में खूब सुर्खियां बटोरी हैं।
इस शादी के वीडियो और फोटो सोशल मीडिया में खूब वायरल हो रहे हैं। पहले तो इस शादी की बिंदौली (निकासी) चर्चा में रही। बिंदौली में केवल दूल्हा ही नहीं बल्कि दुल्हन भी उसके साथ घोड़े पर बैठी नजर आई। यह नजारा देखकर राहगीर भी चौंक गए। उसके बाद अगले दिन जो हुआ वह भी चर्चा का विषय बना हुआ है।
छबड़ा के चंद्रशेखर कॉलोनी निवासी दुल्हन कामेक्षा जांगिड़ ने अपने दूल्हे के साथ घोड़ी पर बैठकर निकासी निकाली। उसके अगले दिन दुल्हन बुलेट मोटरसाइिकल पर सवार होकर दूल्हे से शादी रचाने के लिए स्टेज पर पहुंची। इस दौरान दुल्हन ने काल चश्मा लगा रखा था।
 शादी के मंडप में दुल्हन की इस धमाकेदार एंट्री से मेहमान हैरान रह गए। वहां मौजूद मेहमानों ने दुल्हन के इस रूप के जमकर फोटो लिए और वीडियो बनाए। कामेक्षा की शादी छबड़ा के ही धननगर निवासी सुनील जांगिड़ से हुई है. बहरहाल ये शादी इलाके में चर्चा का विषय बनी हुई है।

Check Also

अकेली महिलाओं के घरों में झांकता था युवक, 50 महिलाओं ने की शिकायत

नादिया. पश्चिम बंगाल के नादिया से एक हैरान करने वाला मामला सामने आया है, जहां …