Breaking News
Home / breaking / बड़ी खबर : भाजपा विधायक किरण माहेश्वरी का कोरोना से निधन

बड़ी खबर : भाजपा विधायक किरण माहेश्वरी का कोरोना से निधन

राजसमंद। राजस्थान के राजसमंद से भारतीय जनता पार्टी की विधायक किरण माहेश्वरी का रविवार रात को कोरोना के कारण निधन हो गया। भाजपा विधायक किरण कोरोना पॉजिटिव हुई थीं, जिसके बाद उन्का गुरुग्राम के मेदांता अस्पताल में इलाज चल रहा था। माहेश्वरी प्रदेश की दूसरी विधायक हैं जिनका निधन कोरोना के कारण हुआ है। इससे पहले भीलवाड़ा के सहाड़ा विधानसभा क्षेत्र से कांग्रेस के विधायक कैलाश त्रिवेदी का कोरोना के कारण निधन हो गया था।

एक समाचार एजेंसी के अनुसार उन्होंने मेदांता अस्पताल में अंतिम सांस ली। बताया जा रहा है कि विधायक माहेश्वरी नगर निगम चुनाव के दौरान अक्टूबर माह में कोटा में कोरोना से संक्रमित हुई थीं। वे भाजपा की कोटा उत्तर नगर निगम की चुनाव प्रभारी थी। माहेश्वरी के निधन के बाद अब प्रदेश में विधायकों के तीन पद रिक्त हो गए हैं।

इससे पहले सहाड़ा से कांग्रेस विधायक कैलाश त्रिवेदी का कोरोना के कारण निधन हो गया था। वहीं उसके बाद हाल में गहलोत कैबिनेट के वरिष्ठ मंत्री भंवरलाल मेघवाल का लंबी बीमारी के बाद मेदांता अस्पताल में निधन हो गया था। मेघवाल चूरू जिले की सुजानगढ़ विधानसभा क्षेत्र से विधायक थे।

किरण माहेश्वरी के निधन पर लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला ने शोक जताते हुए अपने ट्वीट में कहा कि बहन किरण जी का निधन बेहद दुखद है। उन्होंने अपना पूरा जीवन समाज की सेवा और हितों को संरक्षित करने के लिए समर्पित किया। मेरे लिए उनका निधन व्यक्तिगत क्षति है। ईश्वर दिवंगत आत्मा को श्रीचरणों में स्थान दें। परिजनों के प्रति संवेदनाएं व्यक्त करता हूं।

किरण जी के साथ राजनीतिक-सामाजिक जीवन में लंबे अरसे तक काम किया। सामाजिक विषयों विशेषतः महिलाओं व वंचित वर्गों के अधिकारों की वे सशक्त आवाज थीं। दीन-दुखियों की सहायता के लिए हमेशा तत्पर रहने वाली किरण जी को उनकी निर्भीकता व स्पष्टवादिता के लिए सदैव याद किया जाएगा।

Check Also

25 अप्रैल शुक्रवार को आपके भाग्य में क्या होगा बदलाव, पढ़ें आज का राशिफल

  वैशाख मास, कृष्ण पक्ष, प्रतिपदा तिथि, वार शुक्रवार, सम्वत 2081, ग्रीष्म ऋतु, रवि उत्तरायण, …