Breaking News
Home / breaking / महिला से दिनदहाड़े एम्बुलेंस में गैंगरेप करने वाले दो दरिंदे अरेस्ट

महिला से दिनदहाड़े एम्बुलेंस में गैंगरेप करने वाले दो दरिंदे अरेस्ट

जयपुर। राजस्थान की राजधानी जयपुर के मोती डूंगरी थाना क्षेत्र में महिला से दिनदहाड़े एम्बुलेंस में सामुहिक दुष्कर्म का मामला प्रकाश में आया है। पुलिस ने एम्बुलेंस चालक सहित दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। यह वारदात 24 मई को जेएलएन मार्ग पर झालाना रोड की बताई जा रही है। जिसका खुलासा दो दिन बाद बुधवार को हुआ।

पुलिस उपायुक्त जयपुर पूर्व अभिजीत सिंह ने बताया कि गिरफ्तार आरोपियों की पहचान सुरेन्द्र योगी उम्र 30 वर्ष निवासी सुखी का नगला गोगेरा एवं महेन्द्र मीणा उर्फ गोटिया उम्र 23 वर्ष निवासी गांव कलाखों पुलिस थाना दौसा के रूप में की गई हैं। यह एम्बुलेंस का चालक है। पुलिस ने दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर अनुसंधान जारी है।

बताया जा रहा है कि लॉकडाउन में एक महिला को खाना खिलाने के बहाने के बहाने आरोपियों ने एंबुलेंस में बैठा लिया। गैंगरेप पीड़िता 22 साल की महिला मूल रूप से सवाईमाधोपुर की रहने वाली है। वह लंबे अरसे से जयपुर में सवाई मानसिंह अस्पताल के सामने फुटपाथ पर अपने पति के साथ खानाबदोश के रूप में जीवन यापन कर रही है। उसका पति सब्जी बेचता है। सोमवार सुबह करीब 11 बजे वह खाना लेने की तलाश में निकली थी।

रास्ते में उसे सुरेंद्र योगी मिला। खाना खिलाने के बहाने वह महिला को अपनी एंबुलेंस में बैठाकर ले गया। उसने त्रिमूर्ति सर्किल के पास दौसा के रहने वाले अपने दोस्त महेंद्र को भी एंबुलेंस में बैठा लिया। इसके बाद दोनों महिला को जेएलएन मार्ग पर ले गए। वहां से गांधी सर्किल से झालाना डूंगरी की तरफ जाने वाली रोड पर पहुंचे। लॉकडाउन होने से सड़क सूनसान थी। ऐसे में सुरेंद्र और महेंद्र ने एंबुलेंस में महिला से गैंगरेप किया।

दोनों आरोपी गैंगरेप के बाद महिला को लेकर यहां वहां डोलते रहे और बाद में फुटपाथ पर छोड़कर भाग छूटे। पुलिस के मुताबिक 24 मई को देर रात महिला ने थाने पहुंचकर गैंगरेप की शिकायत दी।

अवैध हथियार सहित दो आरोपी गिरफ्तार

राजधानी जयपुर के रामनगरिया थाना क्षेत्र में पुलिस ने अवैध हथियार सहित दो आरोपियों को गिरफ्तार किया। पुलिस उपायुक्त अभिजीत सिंह ने बताया की अवैध हथियारों की धरपकड के चलाये जा रहे अभियान के तहत पुलिस ने कार्यवाही करने के लिए दो मुल्जिमानों को गिरफ्तार करवाने में सफलता प्राप्त की। पुलिस ने गिरफ्तार आरोपियों के कब्जे से एक देशी देशी कट्टा एवं एक जिन्दा कारतूस बरामद किया है।

Check Also

पत्नी से अवैध संबंध के शक में भांजे की हत्या, पुलिस हिरासत में मामा ने भी की खुदकुशी

  दौसा. जिले के लालसोट में पत्नी से अवैध संबंधों के चलते भांजे की हत्या करने …