Breaking News
Home / breaking / वीडियो : सिरोही में राजनाथ सिंह को ज्ञापन देने जुटे कांग्रेस कार्यकर्ताओं पर लाठीचार्ज

वीडियो : सिरोही में राजनाथ सिंह को ज्ञापन देने जुटे कांग्रेस कार्यकर्ताओं पर लाठीचार्ज

 

न्यूज नजर डॉट कॉम

सिरोही। केंद्रीय गृहमंत्री राजनाथ सिंह के राजस्थान के सिरोही जिले में ब्रह्माकुमारी के कार्यक्रम में आगमन से पहले आज सुबह कांग्रेस नेता संयम लोढ़ा समेत कई कांग्रेसियों पर पुलिस ने लाठियां बरसाई तथा उन्हें हिरासत में ले लिया।

केंद्रीय गृहमंत्री राजनाथ सिंह का आज सिरोही जिले के आबूरोड में ब्रह्माकुमारी के शिखर सम्मेलन में आगमन का कार्यक्रम तय था। स्थानीय कांग्रेस नेता संयम लोढा के नेतृत्व में जिला कांग्रेस द्वारा यहां पर उन्हें राफेल डील में हुए कथित घोटाले की जांच के लिए ज्ञान देने का कार्यक्रम था।

देखें वीडियो : साभार सबगुरु न्यूज

निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार सभी कांग्रेस नेता तथा कार्यकर्ता आबूरोड में जमा हो गए। कांग्रेस को ज्ञापन देने के कि अनुमति नहीं मिली थी। इसके बावजूद सभी कांग्रेसी लोढा के नेतृत्व में मानपुर चौराहा पर जमा हो गए।

केंद्रीय गृहमंत्री राजनाथ सिंह को करीब पूर्वाहन 10:45 बजे आबूरोड हवाई पट्टी उतरना था। आबूरोड हवाई पट्टी से सडक मार्ग से कर्यक्रम स्थल पर आने के लिए मानपुर चौराहे से ही गुजरना पडता है।

इससे ओहले पुलिस ने कांग्रेसियों को यहां से तितरबितर करने के लिए सिरोही के पूर्व विधायक संयम लोढा और अन्य कांग्रेसियों को हिरासत में ले लिया। वहीं कार्यकर्ताओं रास्ता खाली करने के लिए लाठीचार्ज भी किया। करीब 11.45 बजे राजनाथसिंह का काफिला गुजरने तक पुलिस ने रास्ता एकदम साफ कर दिया।

Check Also

कांग्रेसियों ने लगाई ‘छान’, दुहारी की तैयारी

सन्तोष खाचरियावास अजमेर। आम चुनाव का बिगुल बजते ही शहर के कांग्रेसी अपनी-अपनी बाल्टी-चरियाँ लेकर …