Breaking News
Home / breaking / सैकड़ों बच्चे बने ‘विवेकानंद’, राजधानी में दिखा अदभुत नजारा

सैकड़ों बच्चे बने ‘विवेकानंद’, राजधानी में दिखा अदभुत नजारा

विवेकानंद संदेश यात्रा का जयपुर पहुंचने पर भव्य स्वागत

जयपुर। संस्कृति मंत्रालय भारत सरकार एवं विवेकानंद केंद्र राजस्थान प्रांत के द्वारा संचालित 50 दिवसीय विवेकानंद संदेश यात्रा का जयपुर पहुंचने पर 200 फुट बाईपास स्थित होटल प्राइम सफारी में भव्य स्वागत किया गया।

यह भी देखें

 

इस अवसर पर विवेकानंद केंद्र की डॉ शीला राय, ओम प्रकाश गुप्ता, चेतन प्रकाश गोयल, कैलाश चंद्र गुप्ता, यात्रा के मुख्य संयोजक रणवीर सिंह त्यागी, भारत विकास परिषद के प्रांतीय अध्यक्ष आरएस सक्सेना सहित अनेक लोग उपस्थित रहे।

 

यह संदेश यात्रा होटल ग्रैंड सफारी, गोपालपुरा बायपास से भव्य शोभायात्रा के रूप में त्रिवेणी नगर चौराहे तक पहुंची, जहां समाज के सैकड़ों लोगों ने स्वामी जी की प्रतिमा पर पुष्प अर्पण किए। शोभा यात्रा में सैकड़ों बच्चे स्वामी विवेकानंद की संपूर्ण पोशाक में नजर आए। यह अदभुत नजारा जयपुर वासियों ने प्रथम बार देखा।

संदेश यात्रा के जयपुर आगमन पर 27 दिसंबर को एक राष्ट्रीय कवि सम्मेलन का आयोजन परमहंस धाम, रिद्धि सिद्धि चौराहा गोपालपुरा रोड पर किया गया है, जिसमें देश के नामी कवि अपनी रचनाएं प्रस्तुत करेंगे।

Check Also

दोस्त की गर्लफ्रेंड से बनाए अवैध सम्बन्ध, अधजली लाश ने खुद उगले राज

कोंडागांव। जिले में एक दोस्त ने अपने ही दोस्त की हत्या कर दी। बताया जा …