Breaking News
Home / breaking / VIDEO : पुष्कर से अजमेर तक निकली ऐतिहासिक कावड़ यात्रा, हजारों शिवभक्त शामिल

VIDEO : पुष्कर से अजमेर तक निकली ऐतिहासिक कावड़ यात्रा, हजारों शिवभक्त शामिल

 

अजमेर। सावन मास में झरनेश्वर मंदिर समिति की ओर से बैंड बाजों के साथ रविवार को निकाली गई कावड़ यात्रा में शिवभक्तों का सैलाब उमड पडा। सैकड़ों की संख्या में महिला पुरुषों ने झरनेश्वर महादेव मंदिर पहुंचकर पुष्कर तीर्थ के पवित्र जल से भगवान शिव का जलाभिषेक किया।

झरनेश्वर महादेव के भक्त बड़ी संख्या में शनिवार देर रात ही पुष्कर पहुंच गए थे। भक्तों ने रविवार सुबह कावड़ में जल भरा और सरोवर की पूजा अर्चना के साथ पैदल कावड़ यात्रा प्रारंभ की। पुष्कर से अजमेर के बीच कई किलोमीटर की यात्रा में जगह जगह कांवड यात्रा का भव्य स्वागत किया गया।

 

देखें वीडियो

 

रास्ते में शिवभक्त हर हर महादेव, बम बम भोले के जयकारे लगाते चल रहे थे। कावड़ में चल रही भजन मंडली के बीच हर तरफ झंकारों की गूंज सुनाई पड रही थी। भजनों पर नाचते झूमते शिवभक्त पैरों में पडें छालों की परवाह भी ना करते हुए आगे बढते रहे। सुबह से ही मौसम में उमस के बावजूद शिवभक्तों का उत्साह चरम पर था।

अजमेर शहर के मुख्य मार्गों, दरगाह बाजार से होती हुई कावड़ यात्रा झरनेश्वर महादेव मंदिर पहुंची। मंदिर पहुंचकर भक्तों ने भगवान शिव का जलाभिषेक कर भंडारे में प्रसाद ग्रहण किया

Check Also

कंगना के खिलाफ आपत्तिजनक पोस्ट पर महिला आयोग ने EC से की कड़ी कार्रवाई की मांग

नई दिल्ली। प्रसिद्ध अभिनेत्री और लोकसभा चुनाव 2024 में हिमाचल प्रदेश की मंडी सीट से भारतीय …