Breaking News
Home / breaking / पाकिस्तानी क्रिकेटर दानिश कनेरिया बोले- अयोध्या में राम लला के दर्शन करने की इच्छा

पाकिस्तानी क्रिकेटर दानिश कनेरिया बोले- अयोध्या में राम लला के दर्शन करने की इच्छा

नई दिल्ली। पाकिस्तानी क्रिकेट टीम के प्रतिबंधित खिलाड़ी दानिश कनेरिया अयोध्या में राम लला के दर्शन की इच्छा रखते हैं। उन्होंने कहा कि अगर भगवान राम ने उन्हें बुलाया तो वह जरूर अयोध्या जाएंगे और राम लला के दर्शन करेंगे।
पाकिस्तानी क्रिकेटर दानिश ने एक टीवी चैनल से बातचीत में कहा कि वह एक हिंदू हैं और भगवान राम के भक्त हैं। बड़ी इच्छा है कि मैं अयोध्या जाऊं। अगर राम भगवान ने चाहा और उनका बुलावा आया तो मैं जरूर राम भगवान के दर्शन लिए भारत जाऊंगा। मेरे घर में धार्मिक माहौल है। मैं और मेरी पत्नी पूजा पाठ करते हैं। भगवान में हम दोनों की असीम आस्था है।
5 अगस्त को जब से प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने भगवान राम की जन्मस्थली अयोध्या में बनने जा रहे दुनिया के सबसे भव्य राम मंदिर निर्माण की आधारशिला रखी है, तब से दुनिया के कोने-कोने में रहने वाले हिंदुओं की यही चाहत उबाले ले रही है कि वे भी अयोध्या जाएं और राम लला के दर्शन करें। इन्हीं में अब दानिश का नाम भी शुमार हो गया है।
 
 दानिश ने कहा कि राम मंदिर के निर्माण से दुनियाभर में फैला हिंदू समुदाय खुश है। मैं खुद धार्मिक प्रवृत्ति का हूं और हिंदू धर्म के साथ ही साथ भगवान राम को बहुत मानता हूं। भगवान राम के आदर्शों का पालन करता हूं और उनके बताए रास्ते पर चलने की कोशिश करता हूं। कनेरिया के अनुसार मैंने बचपन में रामायण देखी है, राम भगवान और उनके जीवन के आदर्शों को मैं पूजता हूं।

Check Also

 22 अप्रैल सोमवार को आपके भाग्य में क्या होगा बदलाव, पढ़ें आज का राशिफल

  चैत्र मास, शुक्ल पक्ष, चतुर्दशी तिथि, वार सोमवार, सम्वत 2081, ग्रीष्म ऋतु, रवि उत्तरायण, …