Breaking News
Home / breaking / यह बनी दुनिया की सर्वाधिक वेतन पाने वाली महिला खिलाड़ी

यह बनी दुनिया की सर्वाधिक वेतन पाने वाली महिला खिलाड़ी

वाशिंगटन। जापान की स्टार महिला टेनिस खिलाड़ी नाओमी ओसाका पिछले 12 महीनों में सर्वाधिक वेतन पाने वाली महिला खिलाड़ी बन गई हैं।

अमरीका की व्यावसायिक मैगजीन फोर्बस के अनुसार ओसाका ने पिछले 12 महीनों में ईनामी राशि से तीन करोड़ 74 लाख डॉलर कमाए जो अमरीका की स्टार टेनिस खिलाड़ी सेरेना विलियम्स से 14 लाख डॉलर ज्यादा है।

ओसाका से पहले रुस की मारिया शारापोवा के नाम सर्वाधिक वेतन पाने वाली महिला खिलाड़ी का रिकॉर्ड था। उन्होंने 2015 में दो करोड़ 97 लाख डॉलर की कमाई की थी।

ओसाका ने 2018 में यूएस ओपन और 2019 में ऑस्ट्रेलियन ओपन का खिताब जीता था। 38 साल की विलियम्स पिछले चार साल तक दुनिया की सबसे ज्यादा कमाई करने वाली महिला खिलाड़ी रही थीं जबकि इससे पहले शारापोवा के नाम पांच साल तक यह रिकॉर्ड दर्ज था।

Check Also

 19 अप्रैल शुक्रवार को आपके भाग्य में क्या होगा बदलाव, पढ़ें आज का राशिफल

चैत्र मास, शुक्ल पक्ष, एकादशी तिथि, वार शुक्रवार, सम्वत 2081, बसन्त ऋतु, रवि उत्तरायण, रात …