Breaking News
Home / Uncategorized / रतलाम और देवास उप-चुनाव की मतगणना 24 नवम्बर को

रतलाम और देवास उप-चुनाव की मतगणना 24 नवम्बर को

evm
भोपाल। मध्यप्रदेश के रतलाम लोकसभा और देवास विधानसभा उप-चुनाव की मतगणना 24 नवम्बर को कड़ी सुरक्षा में रतलाम, झाबुआ, अलीराजपुर और देवास जिला मुख्यालय पर होगी। मतगणना सुबह 8 बजे से शुरू होगी। इसके पहले कड़ी सुरक्षा के बीच ईवीएम को स्ट्रांग रूम से निकाला जाएगा। सबसे पहले डाक मत-पत्रों की गिनती होगी। रतलाम लोकसभा सीट के लिए 8 तथा देवास विधानसभा उप-चुनाव में 4 उम्मीदवार के भाग्य का फैसला मतगणना में होगा। कुल 2503 ईवीएम से मतों की गिनती की जाएगी।
मतगणना के दिन चार जिला मुख्यालय पर त्रि-स्तरीय कड़ी सुरक्षा व्यवस्था की गई है। मतगणना स्थल के अंदर तथा बाहर बेरिकेड बनाकर जांच-पड़ताल के बाद प्रवेश दिया जाएगा। मतगणना स्थल पर मोबाइल, कैमरा ले जाना प्रतिबंधित रहेगा। केवल पासधारी को ही प्रवेश की पात्रता रहेगी।

रतलाम लोकसभा उप चुनाव की मतगणना अधिकतम 23 राउण्ड तथा देवास विधानसभा उप-चुनाव के वोटों की गिनती 22 राउण्ड में होगी। प्रत्येक राउण्ड के बाद प्राप्त मतों की घोषणा की जाएगी।
रतलाम लोकसभा उप चुनाव की मतगणना एक साथ तीन जिला मुख्यालय पर होगी। परिणाम की घोषणा झाबुआ में रिटर्निंग ऑफीसर द्वारा की जायेगी। लगभग 500 मतदान कर्मी मतगणना में जुटेंगें। इनमें एक-एक काउटिंग सुपरवाईजर, कांउटिंग असिस्टेंट और माइक्रो आब्जर्वर होगा।

अन्य कर्मचारियों के अलावा प्रत्येक टेबिल पर चतुर्थ श्रेणी कर्मी भी तैनात रहेगा। सुबह 8 बजे तक प्राप्त डाक मत-पत्रों की गणना सबसे पहले की जाएगी, उसके बाद ईवीएम के वोटों की गिनती होगी। डाक मत-पत्रों के लिए अलग टेबिल लगेगी, जहां एक राजपत्रित अधिकारी सहित अलग से मतदान कर्मी रहेंगे।
रतलाम जिला मुख्यालय की मतगणना शासकीय गल्र्स कॉलेज के 3 बड़े कक्ष (हॉल) में होगी, जहां 14-14 (42) टेबिल लगाई गई हैं।

झाबुआ में मतगणना शासकीय पॉलीटेक्निक में के 3 बड़े कक्ष 18-18 टेबिल पर होगी। अलीराजपुर में शासकीय डाइट बिल्डिंग के 2 हॉल में 14-14 टेबिल पर वोटों की गिनती होगी। इस प्रकार कुल 372 टेबिल पर मतगणना होगी। देवास उपचुनाव की मतगणना बीएनपी सेन्ट्रल स्कूल के एक बड़े हॉल में 14 टेबिल पर वोट की गणना होगी। रतलाम में 269 तथा देवास 109 डाक मतपत्र भेजे गए हैं।

मतगणना के पहले मतदान कर्मियों का रेण्डमाइजेशन किया जाएगा। इससे पहले उन्हें यह पता नहीं होगा कि कौन किस टेबल पर तैनात होगा। सभी मतगणना स्थल पर मीडिया सेंटर बनाए गए हैं। मतगणना के दिन निर्वाचन क्षेत्र में शुष्क दिवस (ड्राई-डे) रहेगा। मतगणना की वीडियोग्राफी करवाने के निर्देश भी दिए गए हैं। जिलों को मतगणना में इस्तेमाल होने वाली ईवीएम की बैटरी क्षमता बरकरार रखने के लिए पर्याप्त संख्या में पॉवर पैक रखने के निर्देश दिए गए हैं।

उम्मीदवार

    क्र    नाम                राजनीतिक दल

1.    कांतिलाल भूरिया        इंडियन नेशनल कांग्रेस

2.    निर्मला भूरिया            भारतीय जनता पार्टी

3.    कसन सिंह चौहान        राष्ट्रीय क्रांतिकारी समाजवादी पार्टी

4.    कैलाश वसुनिया        बहुजन मुक्ति पार्टी

5.    जालम सिंह पटेल        समता समाधान पार्टी

6.    विजय हारी            जनता दल (यूनाईटेड)

7.    जोसम रामसिंह        निर्दलीय

8.    पवन सिंह डोडिया        निर्दलीय

    देवास विधानसभा

1    श्रीमती गायत्री राजे पवार    भारतीय जनता पार्टी

2    जयप्रकाश शास्त्री        इंडियन नेशनल कांग्रेस

3    सन्नी सिंह कंवर        द इम्पीरियल पार्टी ऑफ इंडिया

4    हाजी हातम भाई        समाजवादी पार्टी

Check Also

तीन तीरों से सधी चौथी दिशा, अगली बार भी मोदी की गारंटी पक्की

नई दिल्ली। पांच राज्यों में हुए विधानसभा चुनाव में से चार के नतीजे आज आ …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *