News NAZAR Hindi News

गुड फ्राइडे पर गिरिजाघरों में हुई विशेष प्रार्थना


भोपाल/इंदौर। राजधानी भोपाल समेत प्रदेशभर के ईसाई समाज ने शुक्रवार को गुडफ्राइडे मनाया। सभी गिरजाघरों में सुबह प्रार्थना सभाएं हुईं और समाजजनों से कैंडल जलाकर प्रार्थना की।

 ईसा मसीह को सलीब पर चढ़ाने के बाद उनकी मृत्यु हो गई थी। गुड फ्राइडे उन्हीं की याद में मनाया जाता है। इसे ब्लैक फ्रायडे, ग्रेट फ्रायडे और होली फ्रायडे भी कहा जाता है।

इस पर्व पर राजधानी के साथ प्रदेश भर में सुबह से गिरिजाघरों में विशेष प्रार्थना सभाएं हुईं। इससे पहले गुरुवार को पवित्र गुरुवार मनाया गया, जिसमें ईसा मसीह द्वारा शिष्यों के पैर धोने की विधि की गई। प्रेस बिटेरियन चर्च छावनी में सुबह शुभ शुक्रवार की आराधना हुई। कैथोलिक रेड चर्च, संत जोसफ चर्च नंदानगर, संत तेरेजा चर्च पुष्पनगर, संत अरनॉल्ड चर्च विजयनगर, संत नार्बट चर्च रंगवासा में जीवंत क्रूस यात्रा निकाली गई।