News NAZAR Hindi News

सीएम की पत्नी सहित हाई प्रोफाइल लेडिज ने यूं मनाया प्री-करवा चौथ


भोपाल। मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान की पत्नी साधना सिंह ने सीएम हाउस में आज अपनी सखियों के साथ प्री करवा चौथ सेलीब्रेट कर रही हैं। इस कार्यक्रम में मध्य प्रदेश कैबिनेट के मंत्रियों की पत्नी के अलावा, विधायक पत्नीयां और आईएएस अधिकारियों की पत्नियां शामिल हुई। भोपाल महापौर आलोक शर्मा की पत्नी डाली शर्मा और सांसद आलोक संजर की पत्नी किरण संजर भी इस कार्यक्रम में शिरकत करने पहुंची।

मप्र के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान की पत्नी साधना सिंह ने आज सीएम निवास पर प्री करवा चौथ सेलीब्रेशन किया। कार्यक्रम को सखी साधना करवाचौथ नाम दिया गया, जिसमें साधना सखी क्लब की सभी मेंबर शामिल हुई। कार्यक्रम में राजधानी की हाईप्रोफाइल महिलाओं ने शिरकत की।

जिसमें मंत्रियों, विधायकों और आईएएस अधिकारियों की पत्नियां शामिल थी। यहां साधना सिंह और उनकी सहेलियों ने एक दूसरे को कुमकुम लगाकर करवा भेंट किया। इस मौके पर भोपाल से सांसद आलोक संजर की पत्नी किरण ने संजर ने कहा कि भारतीय संस्कृति में तीज त्योहारों का खास महत्व होता हैं। करवाचौथ का त्योहार सुहागिन महिलाओं के लिए खासा महत्व रखता हैं। ऐसे में सभी महिलाएं यहां एकत्रित होकर एक दूसरे को कुमकुम लगाकर इसे सेलिब्रेट कर रही हैं।