News NAZAR Hindi News

उपलब्धि : नामदेव मंदिर व धर्मशाला के लिए 705 वर्गगज जमीन का सौदा


नामदेव न्यूज डॉट कॉम
अजमेर। संत शिरोमणी नामदेव समाज ट्रस्ट नकुड़ (जिला सहारनपुर  उ.प्र.) ने नामदेव मंदिर व धर्मशाला के लिए 705 वर्गगज भूमि का सौदा किया है। इस जमीन की रजिस्ट्री आगामी तीन माह में करा ली जाएगी।

ट्रस्ट के सचिव रजनीश नामदेव ने नामदेव न्यूज डॉट कॉम को बताया कि पूर्व में समाज ने मोहल्ला महादेव स्थित लगभग 150 वर्गगज का प्लाट खरीदा था। भविष्य की जरूरत को देखते हुए अब बड़े प्लाट का सौदा किया गया है। यह प्लाट 2100 रुपए प्रति वर्गगज की दर से वीरेन्द्र वर्मा से क्रय किया गया है। उन्हें 1 लाख 2100 रुपए पेशगी दिया गया है। साथ ही तीन माह में रजिस्ट्री कराने व शेष रकम देने का इकरारनामा किया गया है। नया प्लाट सहारनपुर  मेन रोड पर है। यह सौदा नामदेव समाज की बड़ी उपलब्धि है।
बड़ा प्लाट खरीदने के रकम के इंतजाम के लिए समाज ने पूर्व में खरीदा गया 150 वर्गगज का प्लाट सर्वसम्मति से ट्रस्ट अध्यक्ष सुरेश नामदेव को ही 9 लाख 80 हजार रुपए में विक्रय किया है। यह रकम तीन माह से पहले सुरेश नामदेव समाज को देंगे। इसके बाद इस प्लाट पर उनका मालिकाना हक होगा।

संबंधित खबरों के लिए क्लिक करें

नकुड़ के युवा नामदेव बंधुओं ने कामय की मिसाल goo.gl/nv4JLg

नकुड़ में बनेगा दो मंजिला विट्ठल नामदेव मंदिर goo.gl/s6cHgV