News NAZAR Hindi News

चैन्नई में भी गूंजेंगे नामदेवजी के जयकारे


चैन्नई। राजस्थान नामदेव समाज, चैन्नई की ओर से धूमधाम से बसंत पंचमी महोत्सव मनाया जाएगा। दो दिवसीय कार्यक्रम पल्लावरम् में होगा।

वॉलटेक्स रोड स्थित पदनाभन सिनेमा हॉल के बाहर से समाजबंधुओं के लिए बसों की व्यवस्था रहेगी। यहां से सभी पल्लावरम् के लिए 12 फरवरी को दोपहर 3 बजे रवाना होंगे।

वहां शाम 7 बजे मुख्य समारोह प्रारंभ होगा। मुख्य अतिथि के संबोधन के बाद रात 8 बजे महाप्रसादी होगी। इसके बाद रात में भजन संध्या होगी। अगले दिन नामदेव जी की पूजा, चढ़ावे, संस्था की बैठक व चुनाव होंगे। रात 8 बजे सभी समाजबंधु वापस लौटेंगे।