News NAZAR Hindi News

ताराचंद छिम्पा तीसरी बार अध्यक्ष बने


नामदेव न्यूज डॉट कॉम
अजमेर। श्रीगंगानगर में शुक्रवार को हुए नामदेव छिम्पा समाज समिति के चुनाव में ताराचंद छिम्पा को तीसरी बार अध्यक्ष चुना गया है। नामदेव मंदिर प्रांगण में हुई समिति की आमसभा में छिम्पी को सर्वसम्मति से तीसरी बार जिलाध्यक्ष चुना गया। सभा की अध्यक्षता गणपतराम तोलम्बिया ने की। आमसभा में सतीश छिम्पा ने विगत दो वर्षों का लेखा-जोखा पेश किया। इस मौके पर अध्यक्ष छिम्पा ने अपनी कार्यकारिणी की घोषणा की। इसमें वरिष्ठ उपाध्यक्ष सुरेन्द्र कायत, कनिष्ठ उपाध्यक्ष सत्यपाल लुहारिया, महामंत्री जसवंत खती, कोषाध्यक्ष जितेन्द्र रोहिल्ला, मंत्री सतीश खती, भंडारपाल संदीप कायत, अंकेक्षक साहबराम रोहिल्ला, प्रचार-प्रसार प्रभारी हाकमचंद थेपड़ा, शिक्षा समिति प्रभारी सुनील बेदी को बनाया।