News NAZAR Hindi News

नकुड़ में विट्ठल नामदेव मंदिर का भूमि पूजन शुक्रवार को


नकुड़। उत्तरप्रदेश के सहारनपुर जिले के नकुड़ शहर में श्री विट्ठल नामदेव मंदिर का निर्माण होगा। इसके लिए 11 दिसम्बर को भूमि पूजन होगा। नामदेव समाज ट्रस्ट नकुड़ के अध्यक्ष सुरेश कुमार नामदेव ने बताया कि समारोह के मुख्य अतिथि नगरपालिका अध्यक्ष एवं समाजसेवी एडवोकेट धनीराम सैनी होंगे व अध्यक्षता नामदेव मंदिर समिति कपूरगढ़ (शामली) के कोषाध्यक्ष रामकिशन नामदेव करेंगे।
ट्रस्ट के कोषाध्यक्ष मनीष नामदेव ने बताया कि शुक्रवार सुबह 9 बजे यज्ञ हवन होगा। सुबह 10 बजे जलपान के पश्चात 10.30 बजे ध्वजारोहण होगा। इसके बाद सुबह 11 बजे भूमि पूजन किया जाएगा। सुबह 11.30 बजे प्रवचन व दोपहर 12.15 बजे अतिथियों का सम्मान समारोह होगा। दोपहर 1 बजे सम्मान भोज होगा। शाम 4 बजे समारोह का समापन होगा।
सचिव रजनीश नामदेव ने ज्यादा से ज्यादा समाजबंधुओं से इस कार्यक्रम में भागीदारी निभाने का आग्रह किया है।
अनुकरणीय मिसाल
नकुड़ में बनने वाले श्री विट्ठल नामदेव महाराज मंदिर के स्व.धर्मपाल नामदेव की धर्मपत्नी नकुड़ निवासी श्रीमती मिथलेश देवी ने भूमि दान की है।
ऐतिहासिक नगरी है नकुड़
नकुड़ नगरी पांडव पुत्र नकुल द्वारा बसाई गई है। इस नगरी को नकुलेश्वर महादेव का आशीर्वाद प्राप्त है।