News NAZAR Hindi News

नरसिंहपुर में नामदेव समाज का सामूहिक विवाह सम्मेलन कराने का निर्णय

नामदेव न्यूज़ डॉट कॉम

अजमेर। मध्य प्रदेश के नरसिंहपुर शहर में रविवार को नामदेव समाज की जिला स्तरीय बैठक का आयोजन किया गया। इसमें समस्त नरसिंहपुर जिले समाज बंधुओं ने उत्साह से भाग लिया।

युवा कार्यकर्ता प्रशांत नामदेव ने नामदेव न्यूज़ डॉट कॉम को बताया कि इस खास बैठक में समाज की धर्मशाला के निर्माण और सामूहिक विवाह सम्मेलन आयोजित करवाने पर विचार विमर्श किया गया।


बैठक में मुख्य रूप से नगर के बाहर से उपस्थित सदस्यों में गाडरवारा से समाज के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष राजेन्द्र नामदेव, आमगांव बड़ा से सरपंच पति सीताराम,  नामदेव, तेन्दुखेड़ा से नेताजी रवि नामदेव, करेली से राजेश नामदेव, पनारी से मोहनलाल नामदेव, गाडरवारा नगर अध्यक्ष राजेन्द्र बघेल जी मुख्य रूप से उपस्थित हुए।
स्थानीय नरसिंहपुर नगर से वयोवृद्ध  गोटीराम नामदेव ,  के.एस.नामदेव ,  वी.डी. नामदेव ,  के.के.नामदेव ,  आर.के.नामदेव , सी.एल.नामदेव,  प्रकाश नामदेव ,  रामकुमार नामदेव,  राजेन्द्र नामदेव,  अरविंद नामदेव एवं स्थानीय महिला शक्ति ने उपस्थित होकर विचार व्यक्त किए।