News NAZAR Hindi News

नामदेव धर्मशाला का भूमिपूजन हुआ, 11 लाख के सहयोग की घोषणा

न्यूज नजर डॉट कॉम

सागर। क्षेत्रीय नामदेव समाज मालथौन जिला सागर के तत्त्वावधान में नामदेव धर्मशाला का भूमिपूजन खुरई रोड पर समारोहपूर्वक सम्पन्न हुआ।

इस मौके पर मुख्यअतिथि गृह एवं परिवहन मंत्री भूपेन्द्र सिंह ने धर्मशाला निर्माण के लिए एक एकड़ भूमि दान एवं 11 लाख रुपए के सहयोग की घोषणा की।

ललितपुर उ.प्र. के अध्यक्ष राकेश कुमार नामदेव ने मंत्री सिंह को पुष्पहार पहनाकर आभार व्यक्त किया।

समारोह में हरनारायण नामदेव, खुशीलाल नामदेव, लखनलाल नामदेव, रूपनारायण नामदेव, विनोद नामदेव, पत्रकार विजय नामदेव, मनोहरलाल नामदेव, अभिषेक नामदेव, मनीष नामदेव, रमेश नामदेव, अशोक नामदेव, रामस्वरूप नामदेव, राजाराम नामदेव, मोहन नामदेव, अमित नामदेव, बृजेश नामदेव एवं सभी नामदेव समाज बन्धु उपस्थित रहे।