News NAZAR Hindi News

नामदेव संजीवन समाधि दिवस पर निकली पालखी यात्राएं देशभर में कई कार्यक्रम

 

नामदेव न्यूज डॉट कॉम/अतुल पेंढारकर
अजमेर। संत शिरोमणी नामदेव महाराज का संजीवन समाधि दिवस रविवार को देशभर, खासकर महाराष्ट्र के कई शहरों में बड़े पैमाने पर मनाया गया। कई जगह संत नामदेव की पालखी निकाली गई और सम्मान समारोह सहित अन्य आयोजन हुए।

नागपुर में वैष्णव शिम्पी समाज ने विशाल शोभायात्रा निकाली। इसमें महिला मंडल की सदस्य एकसी वेशभूषा में शामिल होकर झूमती-नाचती चल रही थीं। समाज के युवा बेटी बचाओ-समाज बचाओ का संदेश लिखी टी-शर्ट पहनकर बैंडबाजे की धुन पर थिरक रहे थे। इसके बाद समारोह आयोजित किया गया। इसमें वक्ताओं ने संत नामदेव के जीवन पर प्रकाश डालते हुए समाज को एकता के पथ पर आगे बढ़ाने का आह्वान किया।
गोन्दिया में नामदेव महाराज की 665 वीं पुण्यतिथि पर कृष्णापुरा वार्ड स्थित विट्ठल रुकमणी मठ में दो दिवसीय आयोजन होगा। गोन्दिया से नामदेव न्यूज डॉट कॉम के संवाददाता अतुल पेंढारकर ने बताया कि 30 जुलाई की शाम संत शिरोमणी नामदेव महाराज की प्रतिमा का अभिषेक, पूजन व आरती की गई। रविवार दोपहर नामदेव महाराज की पालखी धूमधाम से निकाली गई। यह पालखी यात्रा दुर्गा चौक, गोरेलाल चौक, मेन रोड, गांधी प्रतिमा क्षेत्र व चांदनी चौक मार्ग से गुजरी जहां जगह-जगह भक्तों ने पालखी का स्वागत किया। वैष्णव शिम्पी समाज गोन्दिया के अध्यक्ष राजू चन्ने ने बताया कि शाम 5 बजे मुख्य समारोह आयोजित किया गया।
इसी तरह सोहला में भजन-कीर्तन समेत कई कार्यक्रम हुए। भंडारा शहर में वैष्णव शिम्पी समाज ने संत नामदेव का पुण्यतिथि उत्सव कई कार्यक्रमों के साथ मनाया। युवक मंडल के अध्यक्ष मनीष भगत ने बताया कि कार्यक्रम आजाद वार्ड स्थित संत नामदेव मठ में आयोजित किया गया। महिला मंडल अध्यक्ष संध्या गंधे ने बताया कि आयोजन में महिलाओं ने भी उत्साह से भाग लिया। सासवड़ पुणे में शिम्पी समाज ने रथयात्रा निकाली। महाभिषेक, प्रतिमा पूजन, कीर्तन, महाप्रसाद आदि आयोजन हुए। साथ ही अनाथ आश्रम में आवासियों को भोजन कराकर सेवाकार्य किया गया। विक्रांत डोंगरे, गोङ्क्षवद बोत्रे, बसंत बसाळे, दीपक निरगुडे, राजू निरगुडे, सुहास मांढरे, शिवाजी खोकले समेत कई समाजबंधु शोभायात्रा में शामिल हुए।
इसी तरह क्षत्रिय अहिर शिम्पी पंच मंडल व युवा मंडल धुले ने भी संत नामदेव की पुण्यतिथि मनाई। सभी समाजबंधु एकत्र होकर संत शिरोमणी की पूजा-आरती कर सामूहिक प्रसाद ग्रहण किया।


मध्यप्रदेश के सीहोर के अहमदपुर बनखेड़ा में संत नामदेव की पुण्यतिथि संकल्प दिवस के रूप में मनाई गई। नामदेव समाज विकास परिषद के जिला उपाध्यक्ष दिनेश नामदेव के निवास पर आयोजित इस कार्यक्रम में समाजबंधुओं ने विट्ठल भगवान व संत नामदेव की पूजा अर्चना कर पंचमेवा फल आदि का भोग लगाया। धर्मेन्द्र नामदेव ने बताया कि युवा परिषद के राजेश नामदेव ने समाज की एकता का संकल्प दिलाया। सभी समाजबंधुओं ने हाथ में जल लेकर आपसी एकता, सद्भाव का संकल्प लिया। इसके बाद प्रसादी का आयोजन किया गया। इसके बाद योगेन्द्र नामदेव ने बैठक ली। इसमें राजेश नामदेव ने संत नामदेव के जीवन पर प्रकाश डाला। बैठक में जिला कार्यकारी अध्यक्ष महेश नामदेव ने भुजरिया मिलन समारोह आयोजित करने का प्रस्ताव रखा जिसका संगठन सचिव सुभाष नामदेव ने समर्थन किया। कार्यक्रम में मुकेश, संदीप, राहुल, रोहित, मोहित, धर्मेन्द्र, राकेश, कपिल, कन्हैया, बबलू, सुमित, ओमप्रकाश, अमित नामदेव बनखेड़ा उप सरपंच प्रकाश नामदेव आदि मौजूद थे।


रायगढ़ जिले के बडख़ल में नामदेव छीपा समाज ने पुण्यतिथि समारोह आयोजित किया। इसमें बेड़ा भायंदर नामदेव नवयुवक मंडल अध्यक्ष भरत मांगीलाल चौहान, उरण कांगे्रस कमेटी अध्यक्ष सीमा परिहारिया आदि ने शिरकत की। कार्यक्रम में  समाज की महिलाओं ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया।


नामदेव समाज विकास परिषद ग्वालियर की बैठक में संत नामदेव का पुण्यतिथि दिवस मनाया गया। समाजबंधुओं ने दीप जलाकर पुष्प अर्पित किए। संजय नामदेव ने बताया कि समाजबंधुओं ने गंज बासौदा में महिला मंडल की सक्रियता की सराहना करते हुए ग्वालियर में भी महिला मंडल के जरिए सामाजिक एकता व विकास के प्रयासों को तेज करने पर जोर दिया गया। साथ ही बैठक में आगामी 11 सितम्बर को पुष्कर राजस्थान में हो रहे नामदेव समाज के महासम्मेलन में शामिल होने पर चर्चा की गई।
गोन्दिया में भाजपा ने किया स्वागत
गोन्दिया में निकली नामदेव महाराज की पालखी एवं भव्य शोभायात्रा का भाजपा के नेताओं ने स्वागत किया। वैष्णव शिम्पी समाज व संत नामदेव महाराज सेवा समिति के बैनरतले विट्ठल-रुखमाई मंदिर से निकली शोभायात्रा का गांधी चौक में भाजपा ने भव्य स्वागत किया। कार्यकर्ताओंं ने पालखी का पूजन किया व शोभायात्रा में शामिल समाजबंधुओं को आइसक्रीम का वितरण किया। इस मौके पर भाजपा के पूर्व जिलाध्यक्ष विनोद अग्रवाल, जिला संपर्क प्रमुख संजय कुलकर्णी, जोनल रेलवे कमेटी सदस्य महेश आहुजा, मनोहर आसवानी, जिला प्रचार प्रमुख जयंत शुक्ला, शहर महामंत्री बाबा बिसेन, धर्मेन्द्र डोहरे, चंद्रभान तरोणे, राजा कदम, कुशल अग्रवाल, संजय मुरकुटे, नगर सेवक महेंद्र उके, भाजयुमो जिला महामंत्री पंकज सोनवाने, छोटू रामटेककर, रोहित अग्रवाल, अहमद मणियार, हरीश आसवानी, अजय लौंगाणी, विनोद बनसोडे, रोशन मंगतानी, होतचंद छताणी, दुर्गेश भिवगड़े, शैलेश भिवगड़े, प्रशांत बेलगे, धीरज मोटवानी, बबलू भुम्बर, अनिल मोटवानी, मुकेश सचदेवा समेत कई कार्यकर्ता मौजूद थे।