News NAZAR Hindi News

नामदेव मंदिर व धर्मशाला के लिए मंत्रोच्चार के बीच भरी नींव


नामदेव न्यूज डॉट कॉम
अजमेर। श्री नामदेव समाज ट्रस्ट नकुड़ के प्रयास अब रंग लाने लगे हैं। पिछले दिनों समाज के मंदिर व धर्मशाला के लिए 705 वर्गगज भूमि क्रय करने के साथ ही उस पर संत नामदेव जी का जन्मोत्सव मनाने जैसा पुनीत कार्य हुआ। अब यहां नामदेव मंदिर व धर्मशाला निर्माण के लिए नींव भराई का शुभ कार्य हो चुका है।


श्री नामदेव समाज ट्रस्ट नकुड़ के कोषाध्यक्ष मनीष नामदेव ने नामदेव न्यूज डॉट कॉम को बताया कि विगत 14 नवम्बर को इस भूमि पर संत नामदेव का जन्मोत्सव मनाया गया। इस मौके पर हवन यज्ञ किया गया। यजमान के रूप में ट्रस्ट के सहप्रधान प्रदीप नामदेव सपत्नीक उपस्थित थे। ट्रस्ट के लेखानिरीक्षक रोहित नामदेव आर्य ने यज्ञ संपन्न कराया। समाज के सभी लोगों ने हवन में आहुति देकर सर्वसमाज के कल्याण की कामना की। इस दौरान समाज की भूमि पर नामदेव समाज ट्रस्ट का बोर्ड ट्रस्ट के प्रधान सुरेश कुमार नामदेव के हाथों लगवाया गया। साथ ही मंदिर भवन का बोर्ड भी लगा दिया गया।

इसके बाद 21 नवम्बर को शुभ मुहूर्त में नींव भराई की गई।

इस मौके पर समाज अध्यक्ष सुरेश नामदेव, सचिव रजनीश नामदेव, संरक्षक प्रदीप नामदेव एवं महेंद्र नामदेव, रेवा राम, अंकित नामदेव, अमित नामदेव, राजीव नामदेव, अर्पित नामदेव, यश, अक्षय नामदेव सहित कई माताएं-बहनें भी काफी संख्या में उपस्थित थीं। मुख्य यजमान के रूप में प्रदीप नामदेव व श्रीमती बबिता देवी ने विधि विधान से पूजा कराई।

संबंधित खबर के लिए क्लिक करें उपलब्धि : नामदेव मंदिर व धर्मशाला के लिए 705 वर्गगज जमीन का सौदा goo.gl/cP8OkQ