News NAZAR Hindi News

नामदेव समाज का नववर्ष मिलन समारोह 26 जनवरी को

नामदेव न्यूज डॉट कॉम

अजमेर। देवास (मध्य प्रदेश) का नामदेव समाज 26 जनवरी को नव वर्ष स्नेह मिलन समारोह आयोजित करेगा। इस मौके पर सम्मान समारोह, सांस्कृतिक कार्यक्रमों सहित विभिन्न प्रतियोगिताएं आयोजित की जाएंगी।

 

 

कैला देवी मंदिर के पास सेठ मिश्रीमल नगर स्थित विजय वाटिका में सुबह 10 से 10.30 बजे तक आगमन लक्की ड्रा कूपन वितरण होगा। इसी दरमियान चाय नाश्ता भी होगा। सुबह 10.30 बजे से 11 बजे तक दीप प्रज्ज्वलन, सन्त शिरोमणि की पूजा व कार्यक्रम का शुभारंभ होगा।

सुबह 11 से दोपहर 12 बजे तक समाज का वार्षिक ब्यौरा व आगामी गतिविधियों पर चर्चा होगी।

दोपहर 12 से 12.30 बजे तक बुजुर्गों का सम्मान व प्रतिभावान बच्चों को पुरस्कृत किया जाएगा।

दोपहर 12.30 बजे से 2.30 बजे तक महिलाओं व बच्चों के लिए विभिन्न कार्यक्रम व प्रतियोगिताएं होंगी।

दोपहर 2.30 बजे से 3.30 बजे तक सहभोज होगा। इसके बाद पुरस्कार वितरण के साथ कार्यक्रम का समापन होगा।