News NAZAR Hindi News

नामदेव समाज की एकता के लिए सुंदरकांड पाठ

नामदेव न्यूज डॉट कॉम
अजमेर।  नामदेव समाज विकास परिषद जिला भोपाल ने सामुदायिक भवन में समाज की एकता एवं अखंङता के उद्देश्य से सुुंदरकांड पाठ किया। इसमें समाजबंधुओं ने उत्साह से भाग लिया। नामदेव समाज विकास परिषद प्रदेशाध्यक्ष अवध नारायण नामदेव, महामंत्री ओमप्रकाश नामदेव, ग्रामीण प्रदेश अध्यक्ष केशर सिह, सुरेश नामदेव, कमल किशोर नामदेव, गंजबासौदा के अध्यक्ष हिम्मत सिंह, सचिव दीपक नामदेव, जितेन्द नामदेव, भोपाल से श्रीमती दुर्गा नामदेव, भीम सिंह नामदेव, धर्मेन्द वर्मा, श्रीमती सविता वर्मा, श्रीमती सविता नामदेव समेत कई समाजबंधु मौजूद थे। उक्त जानकारी बासौदा समाज के सचिव दीपक नामदेव ने दी।