News NAZAR Hindi News

नामदेव समाज की एकता पर चर्चा, विकास पथ पर चलने का संकल्प


नामदेव न्यूज डॉट कॉम
अजमेर। सामाजिक एकता और विकास का उद्देश्य लेकर मध्यप्रदेश के उमरिया जिले के मानपुर शहर में नामदेव बंधु एकजुट हुए। विगत रविवार को संत शिरोमणी नामदेव समाज विकास परिषद मानपुर की बैठक आयोजित की गई। इसमें कस्बे सहित आसपास के गांवों से भारी तादाद में समाजबंधु एकत्र हुए।

बैठक को लेकर इतना जबरदस्त उत्साह था कि समाजजन अपने परिवार के साथ बैठक में उपस्थित हुए।
समाज के हर तबके के लोग एक जाजम पर एकत्र हुए और समाज के विकास पर गहन मंथन किया। उन्होंने एकता को वर्तमान की सबसे बड़ी जरूरत बताते हुए पूर्ण समर्पण से समाज विकास का संकल्प लिया।


बैठक में अगली बार नामदेव जयंती धूमधाम से मनाने और इसके लिए तन, मन, धन से पूर्ण सहयोग करने का निर्णय लिया गया। समाजबंधुओं का मानना है कि ऐसे आयोजनों से सामाजिक एकता बढ़ती है और लोग आपस में जुड़ते हैं। बैठक के प्रारंभ में राजेश नामदेव समेत अन्य ने संत नामदेव की पूजा-अर्चना की।
ये थे मौजूद
बैठक में कार्यकारिणी पदाधिकारियों समेत बड़ी संख्या में समाजबंधु मौजूद थे। इनमें प्रमुख रूप से राजेश नामदेव बांधवगढ़, बसंत नामदेव, अम्बिका प्रसाद नामदेव, ओमप्रकाश नामदेव, शिवम नामदेव, संतोष नामदेव, गणेश नामदेव, विक्रम नामदेव, वीरेन्द्र नामदेव, रामदत्त नामदेव, उमादत्त, राम सुजान नामदेव, हरीश नामदेव, प्रवीना नामदेव, सुधा नामदेव, रेखा नामदेव, संगीता नामदेव, सुशीला नामदेव, रामबाई आदि ने सामाजिक एकता पर बल दिया।