News NAZAR Hindi News

नामदेव समाज के विजय ‘बेशर्म’ को शतकवीर सम्मान

नामदेव न्यूज डॉट कॉम
अजमेर। मध्यप्रदेश के नरसिंहपुर जिले के गौरव विजय नामदेव ‘बेशर्म’ को स्वतंत्रता दिवस पर गुंजन कला सदन मध्यप्रदेश की ओर से आयोजित कलाविद् पूरनचंद श्रीवास्तव जन्म शताब्दी समारोह में मंजिल ग्रुप साहित्य मंच नई दिल्ली ने ‘शतकवीर’ सम्मान से सम्मानित किया।

 


गाडरवारा क्षेत्र में जन्मे विजय नामदेव ने कम उम्र में ही अपना तथा समाज का नाम रोशन किया है। हास्य-व्यंग्य और साहित्य के क्षेत्र में विजय ‘बेशर्म’ ने उल्लेखनीय मुकाम हासिल किया है। उनकी इस उपलब्धि पर अखिल भारतीय नामदेव महासंघ के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष (सेन्ट्रल जोन) राजेन्द्र नामदेव (गाडरवारा) ने खुशी जताते हुए विजय बेशर्म को बधाई दी है।
इससे पहले…
गौरतलब है कि विजय नामदेव ‘बेशर्म’ ने कुछ माह पहले मरणोपरांत देहदान की घोषणा की थी। उन्होंने मानव जाति के हित में डॉक्टरों की पढ़ाई के लिए अपना शरीर दान देेने का संकल्प पत्र भरा था। तब नामदेव न्यूज डॉट कॉम ने इसे लेकर समाचार प्रकाशित किया था।