News NAZAR Hindi News

नामदेव समाज के विभिन्न घटकों में होगा बेटी व्यवहार

 

नामदेव न्यूज डॉट कॉम

अजमेर। अलग अलग खापों में बंटे नामदेव समाज के लिए इंदौर से सुखद खबर आई है। यहां विभिन्न समाज संगठनों ने आपसी रोटी व्यवहार के साथ अब बेटी व्यवहार के लिए भी सहमति जताते हुए सामाजिक एकता का प्रण लिया है।

नामदेव समाज विकास परिषद इंदौर के अध्यक्ष अशोक नामदेव व सचिव अजय नामदेव ने नामदेव न्यूज डॉट कॉम को बताया कि रविवार को विट्ठल नामदेव मंदिर इंदौर में महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई। इसमें परिषद सदस्यों सहित श्री वैष्णव नामदेव छीपा समाज और श्री नामदेव छीपा मारवाड़ी समाज के सदस्य शामिल हुए।

बैठक में सभी ने समाज विकास और एकता के लिए सभी संगठनों को मिलाकर एक संगठन बनाने और आपस में बेटी व्यवहार के लिए सहमति दी।

सर्व नामदेव समाज इंदौर का गठन

बैठक में सर्वसम्मति से सभी ग्रुप्स को मिलाकर सर्व नामदेव समाज इंदौर का गठन किया गया। इसमें 15 लोगों की कार्यकारिणी बनाने का निर्णय लिया गया। इसमें 5 अध्यक्ष, 5 उपाध्यक्ष, 1 महामंत्री, 1 सचिव, 1 सह सचिव, 1 कोषाध्यक्ष और 1 सह कोषाध्यक्ष बनाने पर सहमति हुई।

गौरतलब है कि पिछले दिनों यहां सभी धड़ों ने सामूहिक रूप से नामदेव जयंती समारोह भी मनाया था। पिछले सप्ताह चारों संगठनों ने मिलकर स्नेह मिलन व प्रतिभा सम्मान समारोह आयोजित किया था जिसकी सर्वत्र प्रशंसा हो रही है।

 

 

ये रहे मौजूद

बैठक में गणेश नामदेव, हेमराज नामदेव, गिरधारी नामदेव, प्रेमचन्द नागर, पुरषोत्तम नागर, गणेश नागर, देवेंद्र नामदेव, योगेश टोरिया, सुनील चौहान, सुशील भाटी, चन्द्र मोहन नामदेव, अमित नामदेव, सुनन्दा नामदेव, अशोक नामदेव, रमेश चंद्र नामदेव, अशोक नामदेव, संजय बिरोलिया आदि समाजबंधु मौजूद रहे।

 

सम्बन्धित खबर के लिए क्लिक करे

इंदौर के नामदेव समाज ने पेश की मिसाल, दिखाई एकता