News NAZAR Hindi News

नामदेव समाज ने मनाया गुरुपूर्णिमा पर्व


नामदेव न्यूज डॉट कॉम
अजमेर। माता-पिता और गुरु ही मनुष्य के असल सृजक हैं। गुरु को समर्पित महापर्व गुरुपूर्णिमा पर नामदेव समाजबंधुओं ने संत नामदेव को नमन किया।

देशभर के विभिन्न नामदेव मंदिरों में संत शिरोमणी व ठाकुर जी की विशेष पूजा-अर्चना की गई। मंदिरों में ‘सीधा’ अर्पण किया गया। कुरुक्षेत्र के  संत नामदेव मंदिर में श्रद्धालुओं ने गुरु पूर्णिमा के अवसर पर भगवान को भोग लगाया व प्रसाद वितरण किया। समाजबंधुओं ने सोशल मीडिया के माध्यम से भी परस्पर गुरु पूर्णिमा की शुभकामनाओं का आदान-प्रदान किया।