News NAZAR Hindi News

नामदेव समाज धूमधाम से मनाएगा रामनवमी


नामदेव न्यूज डॉट कॉम
अजमेर। मध्यप्रदेश के शहर गंज बासौदा में नामदेव समाज धूमधाम से भगवान राम का जन्मोत्सव मनाएगा। समाज के सचिव दीपक नामदेव ने बताया कि श्रीराम जानकी नामदेव समाज मंदिर में रामनवमी पर्व बड़ी धूमधाम से मनाया जाएगा। इसके तहत सुबह 9 बजे से सुंदरकाण्ड पाठ व भजन का कार्यक्रम रखा गया है। 12 बजे भगवान श्री राम जी का जन्मोत्सव मनाया जाएगा और प्रसाद वितरण किया जाएगा।