News NAZAR Hindi News

पाटनेचा पाली छीपा समाज के अध्यक्ष बने


पाली। श्री नामदेव छीपा समाज पाली के चुनावों में राजेश पाटनेचा को अध्यक्ष बनाया गया है। इससे पूर्व वे सचिव पद पर थे। इनके अलावा कोषाध्यक्ष यशवंत मेड़तवाल को और मंत्री सुगनजी डुंगारी को बनाया गया है। एक समारोह में पाली मारवाड़ छीपा समाज ने नव पदाधिकारियों का अभिनंदन किया।

पाटनेचा राष्ट्रीय स्तर के टेबल टेनिस खिलाड़ी व कोच हैं। वे कई बार विभिन्न मंचों पर सम्मानित हो चुके हैं। सामाजिक गतिविधियों में सक्रिय रहने वाले पाटनेचा मृत्युभोज के खिलाफ भी लड़ रहे हैं। अपने स्तर पर वे समाजबंधुओं को पत्र लिखकर मृत्युभोज जैसी कुरीति खत्म करने का आग्रह करते हैं।

पूर्व में ‘नामदेव न्यूज डॉट कॉम’ पर उनके प्रयास पब्लिश किए गए हैं। अध्यक्ष बनने पर पाटनेचा को ‘नामदेव न्यूज डॉट कॉम’ की तरफ से शुभकामनाएं।