News NAZAR Hindi News

बसन्त पंचमी महोत्सव 10 फरवरी को, होंगे कई कार्यक्रम

न्यूज नजर डॉट कॉम

भीलवाड़ा। श्री नामदेव समाज सेवा संस्थान के तत्त्वावधान में 10 फरवरी को सन्त नामदेव ज्ञानोदय दिवस एवं बसन्त पंचमी महोत्सव 10 फरवरी को विद्युत नगर स्थित सन्त नामदेव भवन में मनाया जाएगा।

अध्यक्ष शिव प्रकाश बुलिया ने बताया कि सुबह नाश्ते के साथ ही भगवान का अभिषेक व हवन होगा। दोपहर 12.15 बजे तक शाम 4 बजे तक जलेबी रेस, चम्मच रेस, चेयर रेस व मेहंदी प्रतियोगिता होगी।

शाम 4 बजे से अनाथ, असहाय को सहायता एवं मेधावी छात्र/छात्राओं का पारितोषिक वितरण होगा। इसके बाद शाम को सामूहिक स्नेहभोज होगा।