News NAZAR Hindi News

बुंदेलखंड क्षत्रिय नामदेव समाज सहेजेगा अपनी विरासत


महासभा की प्रांतीय बैठक संपन्न
नामदेव न्यूज डॉट कॉम
अजमेर। अखिल भारतीय बुंदेलखंड क्षत्रिय नामदेव महासभा की प्रांतीय बैठक छतरपुर जिले के बक्सुवाह तहसील स्थित सिद्ध धाम ऊमर झिरिया में संपन्न हुई। बैठक में समाज के गौरव और पूर्वजों का इतिहास पुस्तक के रूप में संजोने का निर्णय लिया गया। साथ ही संगठन विस्तार व समाज की जनगणना तय सीमा में संपन्न कराने पर चर्चा हुई।

समाज के आर्थिक रूप से पिछड़े परिवारों को शासन की योजनाओं का लाभ दिलाने जैसे महत्वपूर्ण मुद्दे पर भी रणनीति तय की गई।


बैठक के प्रारंभ में समाजबंधुओं ने संत शिरोमणि नामदेव महाराज का पूजन एवं दीप प्रज्ज्वलित किया।


बैठक में संत नामदेव जयंती समारोह पूरे बुंदेलखंड प्रांत के सभी जिलों में भव्यता और एकता के साथ मिलकर मनाने का भी निर्णय किया गया। इसकी तैयारियां शुरू कर दी गई हैं।


तहसील कार्यकारिणी गठित
प्रांतीय बैठक के मौके पर बक्सुवाह तहसील की नवीन कार्यकारिणी का गठन किया गया। इसमें निम्न पदाधिकारी बनाए गए-
अध्यक्ष – बृजगोपाल नामदेव
उपाध्यक्ष -नीरज नामदेव एवं मुकेश नामदेव
महामंत्री -गणेश नामदेव
सहमंत्री – कमलेश नामदेव एवं महेंद्र नामदेव
कोषाध्यक्ष – भीम नामदेव
कार्यालय मंत्री – मुकेश नामदेव
बैठक में सुखराम नामदेव, आर. डी. नामदेव, के. के नामदेव, जी.डी नामदेव, राजकुमार नामदेव, लखन नामदेव, सुरेश नामदेव, महेश चंद्र नामदेव, देवेंद्र नामदेव, रमेश नामदेव, संदीप नामदेव, राजू नामदेव दमोह सहित बक्सुवाह नामदेव समाज के प्रमुख लोग मौजूद थे।