News NAZAR Hindi News

राजेन्द्र नामदेव मेहर के नाम पर मुहर, मिटनी चाहिए दूरियां


नामदेव न्यूज डॉट कॉम
अजमेर। नामदेव समाज विकास परिषद भोपाल के प्रदेश अध्यक्ष पद को लेकर पिछले लगभग एक साल से चल रहे विवाद का पटाक्षेप हो गया है। मध्यप्रदेश के सहायक रजिस्ट्रार फम्र्स एंड संस्थाएं ने प्रदेशाध्यक्ष राजेन्द्र नामदेव मेहर के नाम पर मुहर लगा दी है। गत 5 अगस्त को सहायक रजिस्ट्रार ने राजेन्द्र नामदेव मेहर व विपक्षी अवध नारायण नामदेव दोनों पक्षों को सुना। दोनों अपने-अपने वकीलों के साथ सुनवाई में उपस्थित हुए। दोनों पक्षों के दस्तावेजों व वकीलों के तर्क सुनने के बाद सहायक रजिस्ट्रार ने मेहर की कार्यकारिणी को विधि सम्मत मानते हुए आदेश पारित किए। इससे राजेन्द्र नामदेव मेहर के समर्थकों में खुशी की लहर है।


इन कार्यकारिणी पर मुहर लगी
अध्यक्ष : राजेन्द्र नामदेव मेहर
महामंत्री : जुगल किशोर नामदेव मंडला
कोषाध्यक्ष : कैलाश नामदेव सतना
सदस्य : राजेन्द्र नामदेव नरसिंहपुर
सदस्य : राजकुमार नामदेव बडवाह
सदस्य : मनोज नामदेव जोधपुर शहडोल
सदस्य : अनिल नामदेव जबलपुर
सदस्य : प्रवेश नामदेव मेहर
सदस्य : रोशन नामदेव अनूपपुर

दूरी नहीं नजदीकी चाहिए
(नामदेव न्यूज डॉट कॉम व्यू )


कानूनी तौर पर भले ही राजेन्द्र नामदेव मेहर के पक्ष में फैसला हो गया लेकिन इससे दोनों गुटों के बीच दूरियां बढऩे की बजाय नजदीकियां बढऩी चाहिए। दोनों पक्षों को यह मानना चाहिए कि मन में चल रहा विद्वेष पिछले दिनों गाडरवारा में हुई ऐतिहासिक बैठक में धुल चुका है और कागजों में जो लड़ाई चल रही थी, वह भी अब खत्म हो चुकी है। पूरा समाज चाहता है कि दोनों गुट एक हों। यह भावना गाडरवारा बैठक में सामने मुखर हो चुकी है। ऐसे में दोनों पक्षों को समाज की भावना का सम्मान करते हुए सहयोगी भावना से कार्य करना चाहिए। आपसी मतभेद तक तो बात ठीक है मगर मनभेद नहीं होना चाहिए।