News NAZAR Hindi News

शोक सभा में नामदेव बंधुओं ने दी श्रद्धांजलि


नामदेव न्यूज डॉट कॉम
अजमेर। सीहोर मध्यप्रदेश में नामदेव समाज विकास परिषद बनखेड़ा अहमदपुर की ओर से समाज के जिला कार्यकारी अध्यक्ष महेश नामदेव के यहां शोक सभा आयोजित की गई। इसमें समाजबंधुओं ने विदिशा के नर्बदा प्रसाद नामदेव को श्रद्धांजलि अर्पित की। सभी ने दो मिनट मौन रखकर ईश्वर से उनकी आत्मा की शांति के लिए प्रार्थना की और परिजन को सांत्वना दी।


इस अवसर पर समाज के जिला कार्यकारी अध्यक्ष महेश नामदेव, जिला उपाध्यक्ष राधेश्याम नामदेव, दिनेश नामदेव, को-ऑपरेटिव बैंक मैनेजर सुभाष नामदेव, युवा प्रकोष्ठ जिलाध्यक्ष नंदकिशोर नामदेव, राजेश नामदेव, मुकेश नामदेव, योगेन्द्र नामदेव, विनोद नामदेव, ओमप्रकाश नामदेव, राहुल नामदेव, कपिल नामदेव, कन्हैया लाल नामदेव, रोहित नामदेव, मोहित नामदेव, धर्मेन्द्र नामदेव आदि ने श्रद्धांजलि अर्पित की।